फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car fell into ditch in Mussoorie, three people died

Dehradun News: मसूरी में कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत

Tue, 30 Apr 2024 04:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Car fell into ditch in Mussoorie, three people died
हरियाणा से मसूरी घूमने आए पर्यटकों की कार हाथीपांव मार्ग पर खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने सभी शव खाई से बाहर निकाल लिए हैं। मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है।
विज्ञापन


शनि बैंड के पास रविवार की रात को हरियाणा नंबर की कार अनियंत्रित होकर करीब पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। पुलिस को कंट्रोल रूम से घटना की सूचना सोमवार की सुबह मिली। सूचना पर एसडीआरएफ, पुलिस और अग्निशमन दल आपदा बचाव उपकरणों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। शहर कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि हरियाणा नंबर की कार एचआर 42 एफ 2676 रविवार की देर रात खाई में गिरी थी। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने सिटी कंट्रोल रूम को दी थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा तो कार सवार तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। स्थानीय व्यक्तियों की मदद से तीनों शवों को खाई से बाहर निकालकर उप जिला चिकित्सालय लंढौर भेजा गया। मृतकों की पहचान विकास त्यागी (44) पुत्र महेंद्र निवासी मकान नंबर 268 बरी गन्नौर सोनीपत, राजपाल (50) पुत्र दीपचंद निवासी साहपुर तहसील गन्नौर सोनीपत और ओम प्रकाश उर्फ बबलू (45) पुत्र लीलू निवासी गन्नौर नियर स्टेडियम सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी है, उनके आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन






क्रैश बैरियर होता तो बच सकता था हादसा



हाथी पांव मार्ग पर रोज बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। मार्ग में अधिकांश जगह पर क्रैश बेरियर नहीं लगे हैं। पूर्व में भी इस मार्ग पर दुर्घटनाएं हुई हैं। हरियाणा के पर्यटकों की कार जहां पर खाई में गिरी हैं, वहां भी क्रैश बैरियर नहीं है। कोतवाल अरविंद चौधरी ने माना कि क्रैश बैरियर होते तो ऐसी दुर्घटनाओं में बचाव की गुंजाइश रहती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed