फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Accident News: Car fell into ditch in chakrata Tiuni road, tehsildar died and three Injured

उत्तराखंड: त्यूनी-चकराता मार्ग पर खाई में गिरी कार, तहसीलकर्मी की मौत, चार साल की नातिन समेत तीन घायल

Mon, 04 May 2020 06:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर(देहरादून)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 04 May 2020 06:38 PM IST
सार

  • त्यूनी-चकराता मोटर मार्ग पर सिलवाड़ा के पास हुआ हादसा
  • बेटी, दामाद और नातिन के साथ विकासनगर लौट रहे थे शयामदत्त

विज्ञापन
Uttarakhand Accident News: Car fell into ditch in chakrata Tiuni road, tehsildar died and three Injured
कार खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के विकासनगर में त्यूनी-चकराता मोटर मार्ग पर सिलावाड़ा के पास एक कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार तहसील कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि, उनकी बेटी, दामाद और चार वर्षीय नातिन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूनी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। खाई में गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार श्यामलाल (50) पुत्र भगतराम निवासी मुंधोल विकासनगर तहसील मुख्यालय में संग्रह सहायक के पद पर कार्यरत थे। सोमवार सुबह वह अपनी बेटी सुजाता देवी (28), दामाद जितेंद्र सेमवाल (32) पुत्र मोहनलाल सेमवाल और चार वर्षीय नातिन प्रियांजलि के साथ कार में सवार होकर त्यूनी से विकासनगर की ओर आ रहे थे। मोटर मार्ग पर सिलावाड़ा के पास चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया। इससे कार 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन



हादसे में श्यामलाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, सुजाता, जितेंद्र और प्रियांजलि गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क से गुजर रहे लोगों ने कार को खाई में गिरा देख इसकी जानकारी त्यूनी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूनी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक और तहसील कर्मियों ने जताया शोक

तहसील कर्मी की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने मृतक के तहसील परिसर स्थित घर पहुंच परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही तहसीलकर्मियों ने शोकसभा का आयोजन कर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर एसडीएम सौरभ असवाल, तहसीलदार प्रताप शाह, नायब तहसीलदार पंचम सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

श्यामलाल महासू मंदिर हनोल समिति के सचिव मोहन लाल सेमवाल के समधी थे, जो बेटी और दामाद के साथ विकासनगर लौट रहे थे। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। 
- संदीप पंवार, एसआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed