फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car Fell into ditch During return to marriage two Barati killed in Dharchula

उत्तराखंड: बारातियों से भरी कार खाई में गिरी, दो की मौत, सात लोग अस्पताल में भर्ती

Sun, 02 Dec 2018 10:05 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 02 Dec 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
Car Fell into ditch During return to marriage two Barati killed in Dharchula
कार खाई में गिरने से दो की मौत

धारचूला के चौदांस घाटी के पलंकारी (सिर्दांग) से मुनस्यारी के दरकोट आई बारात में शामिल बोलेरो खाई में गिर गई। हादसे में दो बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घटना शनिवार देर रात की है।  

विज्ञापन


बोलेरो (यूके 01 सीए 2910) शनिवार रात करीब 12:15 बजे दरकोट के पास किमचौड़ा नामक स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन चालक मुकेश वर्मा (28) पुत्र धरम लाल वर्मा निवासी सिर्दांग (धारचूला) और नेपाल निवासी अरविंद (38) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में सिर्दांग निवासी रोहित वर्मा (24) पुत्र काशी वर्मा, बसंत मर्तोलिया (21) पुत्र मन्नू मर्तोलिया, राकेश (31) पुत्र मोहन लाल निवासी पियाना पिथौरागढ़, महेंद्र वर्मा (28) पुत्र निवासी सिर्दांग, धमेंद्र उनियाल (29) पुत्र जोहार उनियाल, सतेंद्र मर्तोलिया (22) पुत्र रुकम मर्तोलिया, जिंदर कुमार (25) पुत्र जसी राम घायल हो गए।   

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजयुमो ब्लॉक महामंत्री ने दी हादसे की सूचना

शनिवार रात करीब साढ़े बारह बजे किमचौड़ा से गुजर रहे भाजयुमो के ब्लॉक महामंत्री बबलू लोहनी, छत्र सिंह खत्री ने पुलिस को बारात के वाहन के खाई में गिरने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस और 108 वाहन मौके पर पहुंचा।

घायलों को मुनस्यारी अस्पताल लाया गया। अस्पताल में एसडीएम केएन गोस्वामी, तहसीलदार ललित मोहन तिवारी, थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने घायलों का हालचाल जाना। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला रेफर कर दिया गया। सातों घायल रविवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए।  

 

बिरखम में कार दुर्घटनाग्रस्त दो घायल 

बांसबगड़ से हल्द्वानी जा रही कार (एचआर 79 ए 2474) यहां बिरखम के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कृष्णा धनकड़ (20) पुत्र सतीश धनकड़ निवासी रोहतक हरियाणा, सोमवीर (21) पुत्र बलवंत सिंह घायल हो गए। कार में दो ही लोग सवार थे।

टना की सूचना मिलने पर उप निरीक्षक संजय सिंह, हेड कांस्टेबल नर सिंह राणा, कांस्टेबल दिनेश सिंह, प्रह्लाद सिंह, नीरज सिंह मौके पर पहुंच गए। घायलों को खाई से निकाला गया। घायलों का अस्कोट अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों के परिजन भी दूसरी कार में पीछे से आ रहे थे। दोनों घायलों को अपने साथ हायर सेंटर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed