फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car Fell into Ditch during going to neelkanth temple rishikesh one killed

नीलकंठ के दर्शन करने जा रहे यात्रियों का वाहन खाई में गिरा, एक श्रद्धालु की मौत

Sat, 07 Sep 2019 10:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 07 Sep 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
Car Fell into Ditch during going to neelkanth temple rishikesh one killed
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

ऋषिकेश में लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में श्रद्घालुओं से भरा एक वाहन अनियंत्रित होकर 100 मीटर खाई में गिर गया। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने वाहन सवार नौ घायलों को बाहर निकाला, इन्हें एम्स ऋषिकेश ले जाते वक्त एक श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। वहीं, सात को मामूली चोटें आईं है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर तीन बजे एक वाहन यूके08टीए 1360 चालक व नौ सवारियों को लेकर नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन के लिए जा रहा था। तभी अचानक यमकेश्वर रोड पर पीपलकोटी बैंड के समीप वाहन मोड़ते वक्त चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन 100 मीटर खाई में जा गिरा।
विज्ञापन


चीख-पुकार और वाहन गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मगर, तब तक वाहन चालक मौके से फरार हो गया था। वाहन में सवार नौ लोगों को ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से वाहन से बाहर निकाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल एम्स में भर्ती

घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से ऋषिकेश एम्स भेजा गया। इनमें से एक की रास्ते में ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य सात लोग मामूली रूप से घायल हैं। 

थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला राकेन्द्र सिंह कठैत ने मृतक की पहचान 40 वर्षीय कमलेश पुत्र गुरुदयाल जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान 55 वर्षीय राम नरेश यादव, 47 वर्षीय गया प्रसाद, 40 वर्षीय राजेंद्र, 55 वर्षीय होली, 50 वर्षीय विश्वंभर, 25 वर्षीय लवकुश, 35 वर्षीय कैलाश, 55 वर्षीय परशुराम के रूप में हुई है।

एम्स प्रशासन के मुताबिक घायलों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है। उपचार जारी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम हेतु ऋषिकेश एम्स में मोर्चरी में रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed