फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car fell into a ditch near Kafalani, mother and warts died, son serious

Dehradun News: कफलानी के पास खाई में गिरी कार, मां और मौसा की मौत, बेटा गंभीर

Wed, 09 Aug 2023 01:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Car fell into a ditch near Kafalani, mother and warts died, son serious
धनोल्टी मार्ग पर कफलानी के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में मां और मौसा की मौत हो गई। जबकि, बेटा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम ने घायल युवक को खाई से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शहर कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि देहरादून से उत्तरकाशी जा रही एक कार देर शाम करीब पौने छह बजे सुवाखोली-मसराना कफलानी के पास अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने सबसे पहले गंभीर घायल युवक को रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घायल मयंक नौटियाल (26) पुत्र विवेकानंद नौटियाल निवासी धनारी धारकोट उत्तरकाशी ने बताया कि कार में उसकी मां रेशमी नौटियाल (52) और मौसा संदीप उनियाल भी हैं।
विज्ञापन

टीम ने गंभीर रूप से घायल रेशमी को भी रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। जबकि, संदीप उनियाल (42) पुत्र प्यारेलाल निवासी उनियाल गांव टिहरी गढ़वाल की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाल ने बताया कि सभी देहरादून से उत्तरकाशी जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed