फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   car falls into ditch in uttarkashi, Two killed , three injured

उत्तरकाशी: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत , तीन घायल

Thu, 30 Jul 2020 11:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 30 Jul 2020 11:44 PM IST
सार

  • दो गंभीर घायल हायर सेंटर देहरादून रेफर 

विज्ञापन
car falls into ditch in uttarkashi, Two killed , three injured
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में उत्तरकाशी के पुरोला ब्लॉक के हुडोली क्षेत्र स्थित बिंग्सी छानी के पास बृहस्पतिवार शाम को एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गई। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां से दो को हायर सेंटर रेफर किया गया। 

विज्ञापन


ब्लॉक के करड़ा गांव निवासी पांच लोग बृहस्पतिवार शाम को कार में नौगांव से पुरोला की ओर आ रहे थे, लेकिन शाम करीब साढ़े पांच बजे हुडोली के बिंग्सी छानी क्षेत्र के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
विज्ञापन


हादसे में सुनील (25) पुत्र देवेंद्र सिंह और धीरज (35) पुत्र बादरु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीरज (33) पुत्र रामकृष्ण, विपिन भंडारी (30) पुत्र जयेंद्र सिंह व आनंद रावत (30) पुत्र जुद्धवीर सिंह घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम व स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों व मृतकों को खाई से बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पुरोला पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल नीरज व विपिन भंडारी को हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया।

चौकी इंचार्ज एसआई साहिल वशिष्ठ ने बताया कि वाहन हादसे में मृत दोनों व्यक्तियों का पंचनामा किया जा रहा है। दो गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि एक अन्य घायल की हालत सामान्य है। सभी लोग पुरोला प्रखंड के करड़ा गांव के निवासी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed