फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   car falls into 100 meters deep gorge in laladhungi uttarakhand two dead

100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार: नैनीताल घूमकर वापस घर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, मां-बेटी की दर्दनाक मौत

Sat, 28 May 2022 07:14 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कालाढूंगी
संवाद न्यूज एजेंसी, कालाढूंगी Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 28 May 2022 07:14 PM IST
सार

कार में तिलक राज के साथ उनकी पत्नी रिया (42), पुत्री डिंपल(19), काव्या (13) व साले का पुत्र कार्तिक निवासी संतनगर दिल्ली सवार थे। इस हादसे में तिलक राज की पत्नी रिया और पुत्री डिंपल की कार के अंदर दब जाने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। 

विज्ञापन
car falls into 100 meters deep gorge in laladhungi uttarakhand two dead
खाई में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल घूमकर वापस घर लौट रहे पर्यटकों की कार कालाढूंगी से छह किमी पहले अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में मां बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार में सवार परिवार के अन्य दो सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


वाहन चला रहे तिलक राज सुरक्षित बच गए, जिनकी सूचना पर कालाढूंगी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार जीवन नगर, सोनीपत (हरियाणा) निवासी तिलक राज (47) अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ नैनीताल घूमने आए थे। शनिवार दोपहर नैनीताल से लौटते वक्त उनकी कार कालाढूंगी से छह किमी पहले अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। 
विज्ञापन


कार में तिलक राज के साथ उनकी पत्नी रिया (42), पुत्री डिंपल(19), काव्या (13) व साले का पुत्र कार्तिक निवासी संतनगर दिल्ली सवार थे। इस हादसे में तिलक राज की पत्नी रिया और पुत्री डिंपल की कार के अंदर दब जाने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को पुलिस ने राहगीरों की मदद से खाई से बाहर निकाला। एसओ राजवीर नेगी ने बताया कि घायलों को कालाढूंगी सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया। हल्द्वानी में घायलों का उपचार चल रहा है। एसओ ने बताया कि मृतकों के शवों को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed