फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car falls in ditch due to slippery frost, couple injured

पाले की फिसलन से खाई में गिरी कार, दंपति घायल

Sat, 01 Feb 2020 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Car falls in ditch due to slippery frost, couple injured
कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर पांच पीपा के पास पर्यटकों की एक कार सड़क पर जमे पाले में फिसलकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे मेें कार सवार दंपति घायल हो गए। दोनों घायलों को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत ज्यादा बिगड़ने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अफजाल हुसैन(36) पुत्र इरशाद अहमद निवासी कोर्ट रोड हरबर्टपुर अपनी पत्नी गुलनाज (32) के साथ चकराता की सैर पर गए थे। शुक्रवार को दोनों कार से वापस लौट रहे थे। दोपहर एक बजे पांच पीपा के पास सड़क पर जमे पाले की फिसलन से उनकी कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सड़क से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे सेना के जवान भी सड़क पर भीड़ देख वाहन से नीचे उतर गए। जिसके बाद सेना के जवानों ने मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम की मदद से दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी थानाध्यक्ष चकराता सत्येंद्र भंडारी का कहना है ज्यादा हालत गंभीर होने के चलते गुलनाज को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, अफजाल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed