{"_id":"67be0cf2e20511c1530d8b8f","slug":"car-climbing-on-womans-head-and-hands-dehradun-news-c-5-1-drn1031-628245-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: महिला के सिर और हाथ पर चढ़ाई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: महिला के सिर और हाथ पर चढ़ाई कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I
IIनगर कोतवाली क्षेत्र में गंगा जल लेने आए यात्रियों के परिवार की एक महिला पर आराम करते समय चालक ने कार चढ़ा दी। सिर और हाथ पर कार का पहिया चढ़ने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल ले जाने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार की तड़के की है। 23 फरवरी को दिनेश पुत्र हरि सिंह निवासी पिपरवाला थाना धनारी जिला संभल यूपी अपने भाई व परिवार के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार आया था। अंधेरा होने के कारण पंतद्वीप पार्किंग के नीचे ग्राउंड फ्लोर पर आराम करने लगे। सोमवार सुबह करीब पौने पांच बजे एक कार ने आकर दिनेश के भतीजे की पत्नी गोमती देवी के सिर व दाएं हाथ पर कार चढ़ा दी। कार चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल होने पर गोमती देवी को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। महिला की हालत खतरे से बाहर है।I