फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   car accident in vikasnagar

पेड़ पर जा अटकी बारातियों से भरी कार

Wed, 04 Jun 2014 09:33 AM IST
अमर उजाला, विकासनगर
अमर उजाला, विकासनगर Updated Wed, 04 Jun 2014 09:33 AM IST
विज्ञापन
car accident in vikasnagar

सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर तेज रफ्तार जाइलो अनियंत्रित होकर पलट कर सड़क से नीचे जा गिरी। गनीमत रही कार लुढ़कते हुए पेड़ पर जो अटक गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन


हादसे में नौ लोग घायल हुए हैं। चालक को लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग बारात लेकर भोजपुर (सहारनपुर) जा रहे थे। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है।

विज्ञापन

गाड़ी के अंदर थे दो दूल्हे

car accident in vikasnagar

तिमली निवासी वहीद के बेटों सुल्तान और इरफान की बारात तिमली गांव से मंगलवार दोपहर भोजपुर के लिए रवाना हुई।

कार में दोनों दुल्हों समेत कुल नौ लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि दर्रारेट के पास कार चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और जाइलों बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई।

रफ्तार तेज होने के नाते कार लुढ़कते हुए सड़क किनारे लगे पेड़ पर जाकर अटक गई।

रास्ते से गुजर रहे यात्रियों ने निकाला बाहर

car accident in vikasnagar

घटना के बाद गाड़ी में बैठे लोगों में चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे यात्रियों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला। चालक अकरम पुत्र इकराम गंभीर घायल होने के नाते हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल ले जाया गया।

बाकी दोनों दुल्हों समेत सोहेल पुत्र इमरान, इमराना पुत्र वहीद, मरजीना पुत्री रिजवान, जहीदा पत्नी रिजवान, वाणी, इसरान दोनों पुत्री नीरु सभी निवासी तिमली मामूली घायल हुए। मरहम पट्टी के बाद सभी दूसरी गाड़ी से भोजपुर रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed