{"_id":"5b233ce04f1c1bf46e8b7bb8","slug":"car-accident-in-tehri-two-passengers-from-delhi-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी: दिल्ली के युवकों की कार खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा, दोनों की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी: दिल्ली के युवकों की कार खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा, दोनों की मौके पर मौत
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 15 Jun 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के उत्तराखंड आ रहे दो युवकों की कार टिहरी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसा चंबा के पास आरकोट गांव में गुरुवार देर रात हुआ। युवक स्विफ्ट कार में दिल्ली से खड़ीखाल गांव जा रहे थे। लेकिन खड़ीखाल गांव के पास उनकी कार करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
देर रात को हुई इस दुर्घटना का पता पुलिस को सुबह लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने खाई से दो युवकों के शव बरामद किए। मृतकों की पहचान वीरेंद्र सिंह रावत (35 वर्ष) पुत्र भगवान सिंह निवासी मुड़या गांव और विजय सिंह पुत्र किशन मंगोलपुरी दिल्ली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि वीरेंद्र सिंह दिल्ली में नौकरी करता है। वह अपने दोस्त विजय के साथ खड़ीखाल गांव स्थित ससुराल जा रहा था।