फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   car accident in mussoorie, two died.

पहाड़ी से लुढ़कते हुए डिजायर पर गिरी सैंट्रो, दो की मौत, 3 गंभीर

Sat, 09 Apr 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी Updated Sat, 09 Apr 2016 10:16 PM IST
सार

  • हादसे में अलग-अलग परिवारों के एक युवक और एक महिला की मौत।
  • पहाड़ी से लुढ़कते हुए पर्यटकों की कार पर जा गिरी सैंट्रो कार।

विज्ञापन
car accident in mussoorie, two died.
पर्यटकों की कार की छत पर आ गिरी सैंट्रो - फोटो : AmarUjala

विस्तार

शनिवार को पर्यटन नगरी मसूरी दर्दनाक हादसे से दहल उठी। हादसा ऐसा था कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। मसूरी-देहरादून-झ़ड़ीपानी मार्ग पर एक सड़क हादसे में अलग-अलग परिवारों के एक युवक और एक महिला की मौत हो गई। हादसे के अन्य घायलों का मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


इधर हादसे की सूचना पर मौके पर पुलिस और मसूरी से काफी संख्या में युवक को जानने वाले लोग पहुंचे। मौके पर दोनों कारों के परखच्चे उड़े हुए थे।

शनिवार दोपहर मसूरी के बिल्डिंग कांट्रेक्टर अनुराग सिंह पुत्र स्व. सोमपाल सिंह निवासी आईडीएच बिल्डिंग सिविल हास्पिटल अपनी सेंट्रो कार संख्या यूके 07 एएल 1803 से देहरादून जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच मसूरी-झड़ीपानी रोड के पास एक तेज मोड़ पर सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से लुढ़कते हुए चूनाखाल के पास मसूरी आ रही पर्यटकों की स्विफ्ट डिजायर कार की छत पर गिरने के बाद पलटी खाकर सड़क से करीब सौ फीट दूर जा गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो की अस्पताल ले जाते वक्त मौत, तीन का चल रहा इलाज

car accident in mussoorie, two died.
हादसे में सैंट्रो के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : AmarUjala

इस हादसे में सेंट्रो कार चला रहे अनुराग शर्मा और हरियाणा के अंबाला से परिवार के संग घूमने आई बीना शर्मा पत्नी पवन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसएसआई राजेंद्र खोलिया मयफोर्स मौके के लिए रवाना हुए। 108 से घायलों को अस्पताल भेजा गया, पर रास्ते में अनुराग और बीना ने दम तोड़ दिया।

हादसे में घायल हुए पवन शर्मा, लोकेश और प्रिया का मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटनास्थल पर पूर्व शिक्षामंत्री खजानदास और पूर्व शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह, अपर जिला मैजिस्ट्रेट प्रताप शाह भी पहुंचे। पुलिस ने बताया कि मौके पर मृतक अनुराग शर्मा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अनुराग के घर और आसपास मातम का माहौल बना हुआ है। अनुराग मसूरी में ठेकेदारी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed