फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car Accident in dharchula during return from shopping two people killed

धारचूला में कार खाई में गिरने से चालक और एक महिला की मौत, खरीदारी कर लौट रहे थे घर

Sat, 31 Aug 2019 09:49 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 31 Aug 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
Car Accident in dharchula during return from shopping two people killed
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के धारचूला में रांथी जा रही एक जीप के तांथर मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक और एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वाहन में सवार तीनों महिलाएं बाजार से खरीदारी करके लौट रही थीं। 

विज्ञापन


धारचूला से रांथी जा रही बोलेरो कैंपर (यूके 05सीए-0775) शुक्रवार को दिन में तीन बजे दोबाट से आगे तांथर मोड़ पर अनियंत्रित होकर करीब 400 फीट नीचे सड़क पर गिर गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार भुवन लाल वर्मा, पटवारी नंद लाल, हुकुम सिंह, एसओ विजेंद्र शाह रेस्क्यू टीम ने घायल चालक बलवंत सिंह (33) पुत्र जगत सिंह, रेखा देवी (21) पत्नी प्रेम सिंह, कोसी देवी (27) पत्नी गोपाल सिंह और धौली देवी (35) पत्नी रूप सिंह (सभी रांथी निवासी) को 108 एंबुलेंस में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। अस्पताल लाते समय रास्ते में चालक बलवंत सिंह की नब्ज थम गई, जबकि इलाज के दौरान रेखा देवी की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने कोसी देवी और धौली देवी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि रेखा देवी का एक साल पहले ही विवाह हुआ था। उनके पति सेना में हैं। रांथी के सामाजिक कार्यकर्ता केशर सिंह धामी और हर सिंह धामी ने बताया कि दोबाट-रांथी सड़क पर उक्त स्थल पर पूर्व में भी हादसे हो चुके हैं। उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि तीन वर्ष पूर्व दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई दीवार को आज तक ठीक नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed