फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car Accident in Dehradun and chamoli, One Killed

देहरादून में डिवाइडर से टकराकर कार पलटने से युवक घायल, चमोली में टाटा सूमो खाई में गिरने से एक की मौत

Fri, 15 May 2020 12:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 15 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Car Accident in Dehradun and chamoli, One Killed
कार पलटी - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में देर रात राजपुर रोड पर एक कार पलटने से हादसा हो गया। जिसमें युवक घायल हो गया है। वहीं, चमोली में एक कार खाई में गिर गई जिसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजपुर रोड पर गांधी पार्क के पास एक कार अचानक अनियंत्रतित होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराकर कार सड़क पर पलटी, जिसमें युवक घायल हो गया और कार क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन



पुलिस का दावा है कि चालक के मोबाइल पर बात करते समय यह हादसा हुआ है। धारा चौकी प्रभारी शिशु पाल राणा ने बताया कि गुरुवार रात को वसंत विहार निवासी युवक कार लेकर गांधी पार्क के पास से गुजर रहा था। कार चलाते समय वह मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चमोली में टाटा सूमो खाई में गिरने से एक की मौत
गुरुवार देर रात को घाट -रामणी मोटरमार्ग पर एक टाटा सूमो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।


वाहन में चालक समेत छह लोग सवार बताए जा रह हैं। पांच घायलों को स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से 108 एम्बुलेंस के जरिए उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed