फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   car accident in deahradun, man died.

कोहरे ने ली युवक की जान, दीवार से भिड़ी कार

Sun, 21 Dec 2014 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 21 Dec 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
car accident in deahradun, man died.

राजधानी दून की सड़कों पर पसरी कोहरे की चादर एक युवक की मौत का सबब बन गई। शनिवार देर रात सड़क पर मोड़ न दिखने के बाद एक कार सामने दीवार से जा भिड़ी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


मकरौला सोनीपत निवासी सुनील दत्त सुनील दत्त (26) पुत्र राजवीर सिंह शनिवार को दून के निरंजनपुर में रहने वाले अपने दोस्त से मिलने आया था।

शनिवार रात 12:30 बजे वह दोस्त की कार लेकर खाना लेने निकला। उसके साथ पटेलनगर निवासी सोनू भी था। कार सुनील चला रहा था। दोनों जीएमएस रोड की ओर जा रहे थे। निरंजनपुर मंडी से सुनील ने कार कमला पैलेस की ओर मोड़ ली।
विज्ञापन


कमला पैलेस के पास उन्हें दायीं ओर मुड़ना था, लेकिन घने कोहरे के कारण सुनील मोड़ नहीं देख सका। कार की रफ्तार तेज होने के कारण वह सामने दीवार से जा टकराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस न होती पीछे तो...

car accident in deahradun, man died.

हादसे में सुनील की मौके पर ही मौत हो गई, सोनू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 की मदद से दोनों को दून अस्पताल पहुंचाया। जहां सुनील को मृत घोषित कर दिया गया।

हादसे में सोनू भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। लेकिन उसकी किस्मत अच्छी थी कि उनकी कार से करीब तीस मीटर पीछे पुलिस जीप आ रही थी।

बसंत विहार थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि कोहरा इतना ज्यादा था कि दस मीटर आगे कुछ नजर नहीं आ रहा था। ऐसे में अगर पीछे से जीप न होती तो दुर्घटनाग्रस्त कार तभी नजर आती, जब कोहरा छंट जाता।

अगर ऐसा होता तो घायल सोनू कार में ही पड़ा रह जाता। चौहान ने ही दोनों को पहुंचाया। चौहान का कहना था कि हादसे की वजह घना कोहरा ही था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed