फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   capital of uttarakhand

गैरसैंण में मिलेगी स्थायी राजधानी के मुद्दे को हवा

Sat, 07 Jun 2014 01:22 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 07 Jun 2014 01:22 AM IST
विज्ञापन
capital of uttarakhand

गैरसैंण में विधानसभा सत्र का आयोजन कर सत्ता पक्ष ने जाने अनजाने फिर से स्थायी राजधानी के मुद्दे को हवा दे दी है।

विज्ञापन


सत्ता पक्ष को रणनीति के तौर पर जवाब देने के लिए सत्र के दौरान विपक्ष इस मुद्दे को हवा देने की कोशिश में भी है। यह साफ है कि उत्तराखंड में राजधानी का सवाल अब और उलझ गया है।

गठित हुआ था राजधानी चयन आयोग
स्थायी राजधानी के सवाल पर ही भाजपा सरकार ने राज्य गठन के तुरंत बाद ही राजधानी चयन आयोग का गठन किया था। आयोग ने पूरेआठ साल और कई बार के विस्तार के बाद रिपोर्ट दी थी।
विज्ञापन


इस रिपोर्ट में गैरसैंण को जनभावना की राजधानी बताया गया था पर अवस्थापना के हिसाब से गैरसैंण के राजधानी के दावे का खारिज कर दिया गया था।

हालांकि आयोग ने यह भी यह भी कहा था कि राजधानी का मसला राजनीतिक और जनभावना का मसला है। ऐसे में स्थायी राजधानी के मसले पर राजनीतिक दलों ने चुप्पी साध कर रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय बहुगुणा ने फिर उठाया मुद्दा
पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने गैरसैंण में एक सत्र आयोजित करने का ऐलान कर स्थायी राजधानी के मुद्दे को हवा दी थी। पर सत्ता पक्ष कांग्रेस ने देहरादून में एक और विधानभवन की घोषणा कर गैरसैंण के स्थायी राजधानी के दावे को खुद ही कमजोर कर दिया।


अब नौ जून से गैरसैंण में हो रहे सत्र में विपक्ष की कोशिश सत्ता पक्ष की इसी कमजोरी पर उंगली रखने की भी है।

कांग्रेस भी नहीं तैयार
विपक्ष के रणनीतिकार मान रहे हैं कि इससे गैरसैंण में सत्र आयोजित करने से सत्ता पक्ष को मिल रहे क्रेडिट की आभा थोड़ी कम तो जरूर होगी।

कांग्रेस भी अंदरखाने गैरसैंण को स्थायी राजधानी का दर्जा देने को तैयार नहीं है। दूसरी ओर क्षेत्रीय दल के रूप में यूकेडी की कोशिश होगी कि इस मुद्दे को हवा दी जाए। ऐसे में भाजपा को सुर मिलाने में आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed