{"_id":"580bc4604f1c1b672c706f7f","slug":"cantonment-board-training-center-will-be-hightech","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट बोर्ड के अधिकारियों को ट्रेनिंग देने वाला सेंटर होगा हाइटेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट बोर्ड के अधिकारियों को ट्रेनिंग देने वाला सेंटर होगा हाइटेक
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 23 Oct 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
cantt board training center
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की 25 छावनी परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने वाले रीजनल ट्रेनिंग सेंटर को हाइटेक किया जाएगा। शनिवार को गढ़ी कैंट के सीईओ जाकिर हुसैन ने डाकरा स्थित आरटी सेंटर का निरीक्षण करने के बाद यह निर्णय लिया। नए सिरे से नए स्थान पर ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पुणे के बाद देहरादून स्थित यह देश का दूसरा सेंटर है, जहां आसपास की छावनी परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। वर्ष 2011 में छावनी के कर्मचारियों के प्रशिक्षित करने के लिए छावनी परिषद गढ़ी स्थित डाकरा में शहीद मेक बहादुर बालिका इंटर कॉलेज में इस सेंटर की स्थापना की गई। यहां महीने में दो बार विभिन्न छावनियों से आए कर्मचारियों और अफसरों को प्रशिक्षण दिया जाता है। लेकिन सेंटर में दूर दराज से आए स्टाफ के रहने और खाने पीने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। इसी वजह से इसे हाइटेक ट्रेनिंग सेंटर बनाने का निर्णय लिया गया है। सेंटर के निरीक्षण के दौरान ओएस जयराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
यहां बनेगा हाइटेक रीजनल ट्रेनिंग सेंटर
हाइटेक ट्रेनिंग सेंटर कैंट बोर्ड अस्पताल और गेस्ट हाउस के बगल में बनेगा। हाइटेक आरटीसी में गेस्ट हाउस, खाने पीने की सुविधा, कंप्यूटर लैब, लेक्चरर हॉल, लाइब्रेरी आदि की सुविधा होगी। पहले इन कर्मचारियों को होटल में ठहराना पड़ता था, लेकिन नए सेंटर में ठहरने की भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
आरटीसी का निरीक्षण करने के बाद लगा कि इसको और हाइटेक बनाया जा सकता है। टेंडर के माध्यम से आर्किटेक्ट हायर किया जा रहा है। जिसके बाद प्रस्ताव तैयार कर कमांड को भेजा जाएगा।
-जाकिर हुसैन, सीईओ, गढ़ी कैंट