{"_id":"4a7c4fcaf6e0fb815c151e646932ed51","slug":"cantonment-board-elections-in-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः प्रदेश की नौ छावनियों में मतदान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः प्रदेश की नौ छावनियों में मतदान शुरू
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 11 Jan 2015 09:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी परिषदों के निर्वाचित बोर्ड के लिए रविवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है। उत्तराखंड की नौ छावनियां गढ़ी, क्लेमेंटटाउन, लंढौर, चकराता, लैंसडौन, रानीखेत, अल्मोड़ा, नैनीताल और रुड़की में मतदान के बाद बोर्ड का गठन होगा।
विज्ञापन
देहरादून में मैदान में 136 प्रत्याशी
चुनावों के लिए सभी छावनियों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देहरादून जनपद में चार छावनियां गढ़ी, क्लमेंटटाउन, मसूरी और लंढौर के बोर्ड में पहुंचने के लिए 136 प्रत्याशी मैदान में हैं। सर्वाधिक प्रत्याशियों वाली ए श्रेणी के गढ़ी कैंट में मुकाबला बेहद कांटे का है।
विज्ञापन
छावनियों में मतदान से एक दिन पहले निर्वाचन अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया। शनिवार देर शाम सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियों को भेज दिया गया। 12 जनवरी को मतगणना होगी और दोपहर तक सभी छावनियों के नतीजे आ जाएंगे।
विज्ञापन
संभावित है कि 19 जनवरी तक रक्षा मंत्रालय अधिसूचना जारी कर देगा, जिसके बाद छावनियों में निर्वाचित बोर्ड का गठन कर दिया जाएगा। बोर्ड की पहली बैठक में सभासद आपस में एक उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे, जिसकी अधिसूचना अलग से जारी होगी।
ईवीएम मशीनों पर होगा मतदान
छावनी परिषद के गठन के लिए डेढ़ माह से गढ़ी कैंट में चल रहा सियासी घमासान रविवार को मतदान के बाद अंतिम पड़ाव पर पहुंच जाएगा। कैंट में ईवीएमए के माध्यम से चुनाव होंगे।
मतदान सुबह आठ से शाम पांच बजे तक आठ पोलिंग बूथ में चलेगा। प्रेमनगर और गढ़ी में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शनिवार को प्रत्याशियों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए ताकत झोंक दी।
घर घर जाकर प्रत्याशियों ने यह सुनिश्चित किया कि मतदाता उन्हें वोट डालें। मतदाताओं को रिझाने के लिए तमाम दांव खेल डाले। मतदाताओं को घर से बूथ तक लाने की व्यवस्था में प्रत्याशी जुटे रहे।
भाजपा की साख दांव पर
कैंट चुनाव में सिर्फ भाजपा ने पार्टी चुनाव चिन्ह पर प्रत्याशी उतारे हैं। पार्टी के साथ स्थानीय विधायकों की साख भी नतीजों पर निर्भर करेगी।
प्रेमनगर से विधायक हरबंस कपूर जबकि गढ़ी क्षेत्र में विधायक गणेश जोशी की पसंद के प्रत्याशी मैदान में हैं। विधायकों के पंसदीदा प्रत्याशियों की कुछ वार्डों में स्थिति बेहतर नहीं है, जिसका बड़ा कारण बागियों के निर्दलीय उतरना है।
वार्ड - बूथ -------- मतदाता - प्रत्याशी
1 - गुरु नानक इंटर कॉलेज प्रेमनगर - 4560 - 9
2 - कैंट जूनियर हाई स्कूल स्पेशल विंग प्रेमनगर - 4173 - 5
3 - रिजल डेजल अकेडमी ठाकुरपुर रोड प्रेमनगर - 3637 - 8
4 - केंद्रीय विद्यालय एफआरआई - 3860 - 8
5 - कैंट जूनियर हाई स्कूल गढ़ी कैंट - 3322 - 9
6 - शहीद मेख बहादुर इंटर कॉलेज - 3393 - 6
7 - आदर्श बाल विद्या मंदिर - 2883 - 6
8 - कैंट जनरल अस्पताल - 3974 - 5
गढ़ी कैंट चुनाव
- आठ वार्ड में 56 प्रत्याशी हैं मैदान में
- भाजपा ने 6 प्रत्याशी उतारे हैं
- तीन वार्ड 6, 7 और 8 हैं महिला आरक्षित
- 29108 मतदाता डालेंगे वोट
- पहली बार ईवीएम मशीनों पर मतदान
- पौने दो सौ सैन्य और अर्द्धसैन्य बलों के मत