फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cantonment board election.

अब कुर्सी के लिए होगी मेयर और खेल मंत्री की ‘लड़ाई’

Tue, 13 Jan 2015 01:49 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 13 Jan 2015 01:49 PM IST
विज्ञापन
cantonment board election.

देहरादून में क्लेमेंटटाउन छावनी परिषद में निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत के बाद उपाध्यक्ष पद पर राजनीति गरमा गई है।

विज्ञापन


इस छावनी में अपना उपाध्यक्ष बिठाने के लिए भाजपा नेता और नगर निगम के मेयर विनोद चमोली और कांग्रेस के कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल के बीच शह-मात का खेल शुरू हो गया है। मंत्री दिनेश अग्रवाल जोड़-तोड़ की राजनीति में माहिर माने जाते हैं।

मेयर विनोद चमोली का पलड़ा फिलहाल कुछ हल्का दिख रहा है, हालांकि भाजपा का दावा है कि उपाध्यक्ष उसका ही होगा। सूत्र बताते हैं कि मंत्री दिनेश अग्रवाल मंगलवार को छावनी परिषद के निर्दलीय विजयी प्रत्याशियों की बैठक लेने वाले हैं। यहां उपाध्यक्ष पद पर मंत्री अगली रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन


यह है भाजपा की गणित
सात सभासदों वाली क्लेमेंटटाउन छावनी में उपाध्यक्ष बनने के लिए दावेदार को न्यूनतम चार सभासदों का समर्थन मिलना जरूरी है। भाजपा के दो ही प्रत्याशी इस बार चुनाव जीत सके हैं, जिनमें निवर्तमान उपाध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के मंडल महामंत्री महेश पांडे का दावा है कि एक निर्दलीय सभासद उनके साथ हैं, जबकि एक अन्य नवनिर्वाचित सभासद से समर्थन के लिए बातचीत चल रही है। पांडे का कहना है कि भाजपा दोबारा उपाध्यक्ष बनाएगी।

...और ये कांग्रेस की चाल
छावनी परिषद की सात में से पांच सीटों पर निर्दलीय चुनाव जीते हैं। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस ने भले ही यहां किसी प्रत्याशी को अपना चुनाव चिह्न नहीं दिया हो, लेकिन कैबिनेट मंत्री ने कुछ प्रत्याशियों को अंदरखाने पूरा समर्थन दिया।

मंत्री समर्थित कुछ प्रत्याशी चुनाव जीत चुके हैं। हालांकि, इनकी संख्या स्पष्ट नहीं है। लेकिन, माना जा रहा है कि अग्रवाल इन निर्दलीय सभासदों को एकजुट कर अपना उपाध्यक्ष बनाने की जुगत में अभी से जुट गए हैं।

ये जता रहे दावेदारी
वार्ड सात के निवर्तमान सभासद सुलेमान अपनी पत्नी शाहीना अख्तर के लिए उपाध्यक्ष पर दावेदारी जता रहे हैं। दूसरी ओर, वार्ड चार से चुनाव जीते रामकिशन यादव भी उपाध्यक्ष की दावेदारी जता रहे हैं। निवर्तमान उपाध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी भी जोड़तोड़ कर दावेदारी कर सकते हैं।

इसलिए है सक्रियता
मंत्री दिनेश अग्रवाल धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। क्लेमेंटटाउन छावनी क्षेत्र इसी विधानसभा सीट के अंतर्गत आता है। दो साल बाद वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

ऐसे में मंत्री के सामने जहां सीट बचाए रखने की चुनौती है, वहीं दो बार से लगातार नगर निगम में मेयर चुने जा रहे विनोद चमोली अब धर्मपुर के रास्ते विधानसभा तक का सफर तय करना चाहते हैं।


यही वजह है कि वह छावनी चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में सक्रिय रहे। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में भी चमोली ने भाजपा से टिकट मांगा था, लेकिन उनकी जगह प्रकाश सुमन ध्यानी उम्मीदवार बनाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed