फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   canteen was blown by drunk man

दारू के बाद आमलेट नहीं मिला तो फूंक दी कैंटीन

Thu, 20 Nov 2014 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा Updated Thu, 20 Nov 2014 12:57 PM IST
विज्ञापन
canteen was blown by drunk man

दारू के बाद नशेड़ी युवक को आमलेट नहीं मिला तो उसने पूरी कैंटीन में ही आग लगा दी। आग लगने से पड़ोस की कबाड़ की दुकान भी राख हो गई। इस दौरान कैंटीन में रखे गैस सिलेंडर और कोल्ड ड्रिंक की बोतलें विस्फोट के साथ फूटने लगीं।

विज्ञापन


धमाकों की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को देख शराबी बाइक पर बैठकर फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को नामजद तहरीर सौंपकर आरोपी को पकड़ने की मांग की है। उसने करीब ढाई लाख रुपए का नुकसान बताया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के खटीमा में पीलीभीत रोड सत्रह मील स्थित शराब की दुकान के पास दिनेश मौर्य की कैंटीन है। मंगलवार रात करीब 10 बजे नशे की हालत में निकटवर्ती गांव का एक युवक कैंटीन में आया और आमलेट मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमलेट खत्म होने की बात कहने पर वह आग लगाने की धमकी देने लगा। तैश में आकर उसने कैंटीन में आग लगाने का भी प्रयास किया लेकिन वहां काम करने वाले ने उसे समझाकर घर जाने को कहा। बाद में रात करीब डेढ़ बजे वह पेट्रोल लेकर आया और कैंटीन में आग लगा दी।


शराबी के शोर मचाने और गैस सिलेंडर व कोल्ड ड्रिंक की बोतलें विस्फोट के साथ फटने से आसपास के ग्रामीण वहां पहुंच गए। जब तक वे शराबी को पकड़ते, आरोपी बाइक से भाग निकला। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक सबकुछ जल चुका था। इससे सटी शिराज अहमद की कबाड़ की दुकान में रखा करीब 50 हजार रुपए का सामान जल गया। हालांकि फायर ब्रिगेड ने आग को बाजार में फैलने से बचा लिया। पीड़ित ने चौकी प्रभारी सत्रहमील को नामजद तहरीर देकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed