फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Canker becomes sewer chamber under ISBT flyover

आईएसबीटी के फ्लाईओवर के नीचे सीवर का चेंबर बना नासूर

Sun, 19 Sep 2021 12:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Canker becomes sewer chamber under ISBT flyover
आईएसबीटी के पास वाले फ्लोओवर के नीचे वाला सीवर का चेंबर कई साल से नासूर बना हुआ है। इसका समाधान जलसंस्थान ढूंढ नहीं पा रहा है। ऐसे में अक्सर चेंबर की गंदगी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहती रहती है। सड़क खराब होने के कारण यहां पर अक्सर हादसे भी होते हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2015-16 में एडीबी ने आईएसबीटी क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाई थी। सीवर लाइन डालते समय आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे सीवर का चेंबर बनाया गया। यहां पर दो चेंबर बनने थे, लेकिन फ्लाईओवर बनने के कारण एक ही चेंबर बन पाया। जो चेंबर बनाया भी है, उसमें निर्माण के समय ही खराबी आ गई। एडीबी लाइन बिछाकर चला गया, लेकिन यह चेंबर लोगों के लिए नासूर बन गया। इस चेंबर से गंदगी अक्सर ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहती रहती है। जल संस्थान के अनुसार इसे ठीक करने की कई बार कोशिश की गई, लेकिन इसमें पानी कहां से घुसता है, इसका पता नहीं चल पा रहा है। खासकर बरसात में यह ओवरफ्लो होने लगता है। लगातार ओवरफ्लो रहने के कारण सड़क खराब हो जाती है। लोनिवि बार-बार यहां पर सड़क की मरम्मत कराता है, लेकिन कुछ दिन बार फिर से सड़क उखड़ जाती है। जिससे यहां पर हमेशा गड्ढे बने रहते हैं। जल संस्थान पित्थूवाला जोन के ईई राजेंद्र पाल का कहना है कि फिलहाल चेंबर से पानी की निकासी नाली की तरफ करा दी गई है। फिलहाल यहां पर अब ओवरफ्लो नहीं हो रहा है, लेकिन बारिश होते ही इसमें दिक्कत आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed