फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   candle march for delhi based couple.

'सैलानी जोड़े की हत्या से देवभूमि हुई शर्मसार'

Thu, 13 Nov 2014 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर, चकराता
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर, चकराता Updated Thu, 13 Nov 2014 01:41 AM IST
विज्ञापन
candle march for delhi based couple.

सैलानी जोड़े की हत्या से पछवादून से लेकर जौनसार बावर तक आहत है। बुधवार को विभिन्न संगठनों ने कैंडल मार्च निकाल कर जोड़े की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। विकासनगर में जनसंघर्ष मोर्चा ने अस्पताल रोड से शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

विज्ञापन


पछवादून में भी रोष
कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष पिन्नी शर्मा की अगुवाई में जुलूस निकाला। कहा सैलानी जोड़े की हत्या से न सिर्फ जौनसार बल्कि पछवादून भी शर्मसार है। इस घिनौनी हरकत से अतिथि देव भव: की भावना आहत हुई है।
विज्ञापन


कहा न्यायपालिका को दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए। ताकि कोई भी दोबारा ऐसे कृत्य की कल्पना भी नहीं कर सके। मार्च में विजयराम शर्मा, हाजी मोहम्मद असद, अमन चौधरी, डब्बू जैन, जाबिर, चमन सिंह, जयकृत नेगी, रैहबर अली, नदीम, जयदेव नेगी, भजन सिंह नेगी, जनेश्वर प्रसाद, निसार, मनीष नेगी, बिशन नेगी, शाहरुख कुरैशी, रहमान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चकराता में निकाला कैंडल मार्च
उधर, चकराता में स्थानीय लोगों ने चौक बाजार से सदर बाजार, केसरी मार्केट, चुंगी चौक होते हुए शहीद चौक तक कैंडल मार्च निकाला।

उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मार्च निकालने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार मेहता, सुनील जैन, डा. सरदार चौहान, अशोक अरोड़ा, सन्नी, मीरा राठौर, बबीता अंजुला जैन, केशर चौहान, राजा सिंह, बिट्टू चौहान, नारायण कोठारी, दिनेश चौहान, प्रतिमा, नीमा, संगीता चौहान, प्रमिला, पूर्णिमा, हेमा राणा आदि रहीं।

हत्यारों के लिए मांगी फांसी
विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अभिजीत-मोमिता के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की है। तरुण संघ खत लखवाड़ के पूर्व अध्यक्ष जीतेंद्र चौहान ने कहा कि ऐसे जघन्य अपराध से क्षेत्र की छवि धूमिल हुई है।


उन्होंने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। पछवादून विकास मंच संयोजक अतुल शर्मा, जनजागरण समाज सेवी संस्था अध्यक्ष और डाकपत्थर प्रधान सुबोध गोयल, प्रयास स्वयं सेवी संस्था अध्यक्ष हरपाल पंवार ने घटना को शर्मसार करने वाला बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed