{"_id":"69358c3a41619e9faf02f5fb","slug":"candidates-who-have-done-deled-should-get-appointment-soon-dehradun-news-c-5-drn1043-851436-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: डीएलएड कर चुके अभ्यर्थियों को जल्द मिले नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: डीएलएड कर चुके अभ्यर्थियों को जल्द मिले नियुक्ति
विज्ञापन
अभिभावकों ने मामले में शिक्षामंत्री को लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों से डीएलएड कर चुके शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को जल्द नियुक्ति दी जाए। कुछ अभिभावकों ने इस मामले में शिक्षामंत्री को पत्र लिखा है।
शिक्षा मंत्री को लिखे पत्र में अभिभावकों ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रकिया में आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है। डीएलएड प्रशिक्षित बैच (2020- 21) ने अपना दो साल का डीएलएड प्रशिक्षण काफी समय पहले पूरा कर लिया है लेकिन जिनका अभी प्रशिक्षण पूरा नहीं हो पाया है, उनकी ओर से लगातार भर्ती प्रकिया को बाधित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके एवं गतिमान भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के अभिभावकों में नाराजगी है। शिक्षा मंत्री को पत्र लिखने वालों में महादेवी वशिष्ठ, गौरी देवी, जयप्रकाश भट्ट, सुरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र रावत आदि शामिल रहे।