{"_id":"661c5b510dd9e8c247053847","slug":"candidates-leave-after-winning-development-issues-remain-the-same-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-391421-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जीतकर जाते हैं प्रत्याशी, जस के तस रह जाते हैं विकास के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जीतकर जाते हैं प्रत्याशी, जस के तस रह जाते हैं विकास के मुद्दे
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को लेकर जौनसार बावर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। चाय की दुकानों पर लोग चाय की चुस्कियां लेते हुए राजनीतिक दलों और उनके प्रत्याशियों पर खुलकर अपनी बातें रख रहे हैं। शनिवार को साहिया बाजार स्थित शालू टी-स्टॉल पर चुनावी चर्चा जोरों पर थी। हम भी इस चुनावी चर्चा का हिस्सा बन गए।
चाय की चुस्की लेते हुए सुरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता की आवाज होते हैं, लेकिन दुर्भाग्य यह है कि जीतने के बाद वह क्षेत्र में नहीं आते हैं। पांच साल का सफर बीत जाता है, लेकिन समस्या और विकास के मुद्दे जस के तस ही रह जाते हैं। अब वोट लेना है तो जनप्रतिनिध क्षेत्र का भ्रमण करने लगे हैं।
बलवीर सिंह राठौर ने कहा कि क्षेत्रवासी बदलाव चाहते हैं। वह चाहते है कि कोई युवा उनका जनप्रतिनिधि बनें। स्थानीय स्तर पर युवाओं का समर्थन भी किया जा रहा है, लेकिन चुनाव में बड़े दल हावी हैं। कहा कि अभी युवाओं को राजनीति में जीत हार की भावना से दूर होकर जनता के लिए कार्य करना चाहिए। इससे देर से सही बदलाव जरूर आएगा।
विज्ञापन
राजेंद्र सिंह ने कहा कि इस समय एक दल सबसे ताकतवर है। दूसरे विपक्षी दलों ने भी मजबूत प्रत्याशी खड़े किए हैं। प्रत्याशी दमदार हैं, पर दल की ताकत के आगे वे फीके पड़ जाएंगे। संतराम चौहान ने कहा जौनसार बावर में हमेशा से राजशाही का वर्चस्व रहा है। कहा कि युवाओं और विकास के मुद्दे पर कभी चर्चा नहीं होती है। जौनसार बावर की विषम भौगोलिक स्थिति को देखते हुए यहां सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई और स्वास्थ्य से जुड़ी बड़ी समस्याएं हैं। दल और नेता वादे तो करते है, जीतने के बाद काम कोई नहीं करता है। बस स्थानीय नेता ही काम आते हैं।