फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   candidate increased on haridwar seat

उमा के आने से किसी को नफा तो किसी को नुकसान

Wed, 05 Feb 2014 09:45 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 05 Feb 2014 09:45 AM IST
विज्ञापन
candidate increased on haridwar seat

उमा भारती के प्रदेश भाजपा की चुनाव प्रभारी बनने के बाद अब हरिद्वार संसदीय सीट के समीकरण भी बदलते दिख रहे हैं।

विज्ञापन


दावेदारों की संख्या बढ़ने की उम्मीद
हरिद्वार से बार बार उमा का नाम लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए सामने आ रहा था, लेकिन यह संभावना कम होकर दावेदारों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

भाजपा से जुड़े नेता यही मानते हैं कि यदि उमा भारती चाहेगी तो उन्हें सहज परिस्थितियों में ही हरिद्वार से टिकट मिल जाएगा। लेकिन चुनाव प्रभारी की नई जिम्मेदारी के बाद अब उनका लड़ना मुश्किल माना जा रहा है।

इसी बीच हरिद्वार को लेकर दावेदारों के बीच लड़ाई तेज होने के आसार है। मजबूत दावेदार के रूप में उभरे विधायक मदन कौशिक को अब दूसरे दावेदारों से कांटे का मुकाबला करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


भाजपा, आरएसएस के साथ ही विश्व हिन्दू परिषद भी हरिद्वार सीट को महत्वपूर्ण मानता है। इसलिए भी इस सीट की संवेदनशीलता बढ़ जाती है। कौशिक के अलावा पूर्व सीएम निशंक भी दावेदार है। हालांकि उनके समर्थक बताते है कि निशंक लोकसभा चुनाव के बाद राज्य की सियासत में जमे रहना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेश बंसल ने काम किया शुरू
निशंक समर्थकों को उम्मीद है कि केंद्र में भाजपा का राज आने के बाद राज्य में भी नेतृत्व परिवर्तन की संभावना होगी। लेकिन पार्टी के एक केंद्रीय पदाधिकारी की सपोर्ट पर प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने काम शुरू कर रखा है।


उधर, पूर्व प्रदेश महामंत्री मयंक गुप्ता के होर्डिंग पोस्टर भी उनकी सक्रियता बयां कर रहे है। हरिद्वार ग्रामीण सीट से विधायक स्वामी यतीश्वरानंद भी संत कोटे से इस सीट पर टिकट चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed