फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cancer hospital in Dehradun Harrawala 12 months since built people are having a tough time finding an operator

Dehradun News: कैंसर अस्पताल बने हो गए 12 महीने, संचालक तलाशने में छूटे रहे पसीने

Tue, 24 Jun 2025 03:22 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 24 Jun 2025 03:22 PM IST
सार

देहरादून हर्रावाला में 106 करोड़ की लागत से सुपर स्पेशियलिटी कैंसर अस्पताल बना है।2024 में प्रदेश सरकार ने अस्पताल को पीपीपी मोड पर चलाने का निर्णय लिया था।

विज्ञापन
Cancer hospital in Dehradun Harrawala 12 months since built people are having a tough time finding an operator
आर राजेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंसर मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा देने के लिए देहरादून के हर्रावाला में सुपर स्पेशियलिटी कैंसर अस्पताल बन कर तैयार है। लेकिन पब्लिक प्राइवेट पाटर्नरशिप (पीपीपी) मोड पर अस्पताल को चलाने के लिए संचालक तलाशने में पसीने छूट रहे हैं। प्रदेश सरकार ने 2024 में अस्पताल को पीपीपी मोड पर संचालित करने का निर्णय लिया है। एक साल बाद भी कैंसर का इलाज शुरू नहीं हो पाया।

विज्ञापन

वर्ष 2020 में सुपर स्पेशियलिटी कैंसर अस्पताल का शिलान्यास किया गया था। इस अस्पताल का निर्माण राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन(एनएचएम) के तहत केंद्र व प्रदेश सरकार के वित्तीय सहयोग से किया गया। 106 करोड़ की लागत से बने 300 बेड के इस अस्पताल को मार्च 2024 में सरकार ने पीपीपी मोड पर चलाने का निर्णय लिया।

विज्ञापन


दिसंबर 2023 में हुए वैश्विक निवेशक सम्मेलन में प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों को अस्पताल संचालित करने के लिए आमंत्रित किया। इसमें दो कंपनियों ने अस्पताल को चलाने में रुचि दिखाई थी। इसके बावजूद संचालक तय नहीं हुआ है। जिससे कैंसर बीमार से पीड़ित मरीजों को निजी अस्पतालों में इलाज कराना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च स्तरीय सर्जरी की सुविधा मिलेगी
सरकार का दावा था कि कैंसर अस्पताल को पीपीपी मोड पर देने से उपकरण क्रय, मानव संसाधन व संचालन पर होने वाले व्यय की बचत होगी। साथ ही मरीजों को गुणवत्तापरक विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होगी। अस्पताल भवन 20403.49 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बना है। अस्पताल में कैंसर से संबंधित सभी जांच, परामर्श, रेडियोथेरेपी, कीमोथेरेपी व अन्य उच्च स्तरीय सर्जरी की सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi Landslide: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ शुरू, कुछ और लोगों के दबे होने की है आंशका

प्रदेश सरकार ने कैंसर अस्पताल हर्रावाला के साथ ही मातृ एवं शिशु अस्पताल हरिद्वार को पीपीपी मोड पर संचालित करने का निर्णय लिया है। मातृ एवं शिशु अस्पताल को जल्द ही शुरू किया जाएगा। जबकि कैंसर अस्पताल के लिए अन्य औपचारिकताओं की प्रक्रिया चल रही है। -डॉ. आर. राजेश कुमार, सचिव स्वास्थ्य



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed