फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Camps will open for tourists from today booking full till 7 Rishikesh Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: आज से पर्यटकों के लिए खुलेंगे कैंप, भारी बारिश के चलते प्रशासन ने कराए थे बंद; सात तक बुकिंग फुल

Fri, 01 Sep 2023 10:43 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 01 Sep 2023 10:43 AM IST
सार

आज एक सितंबर से कैंपों को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। कैंप संचालकों ने बताया कि दो सप्ताह तक कैंपों के बंद रहने से काफी नुकसान हुआ है। सैलानी भी मायूस रहे हैं।

विज्ञापन
Camps will open for tourists from today booking full till 7 Rishikesh Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

हेंवलघाटी, शिवपुरी, क्यार्की, तपोवन और आसपास क्षेत्र में दो सप्ताह से बंद कैंपों का संचालन आज से शुरू हो जाएगा। सात सितंबर तक के लिए कैंपों की ऑनलाइन बुकिंग फुल हो गई है। कैंपाें का संचालन दोबारा शुरू होने से कैंप व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे हैं।

विज्ञापन

12 अगस्त से यमकेश्वर ब्लॉक में हुई मूसलाधार बारिश से गंगा और उसकी सहायक नदियां उफान पर आने से पौड़ी पुलिस-प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिहाज से 31 अगस्त तक कैंपों के संचालन पर रोक लगा दी थी। जिससे गरुड़चट्टी, मोहनचट्टी, रत्तापानी, बैरागढ़, नैल, बिजनी, घट्टूगाड़, शिवपुरी के आसपास गूलर दोगी पट्टी, तपोवन, क्यार्की, घुघतानी आदि जगहों पर संचालित कैंपों में पर्यटकों की ऑनलाइन और ऑफ लाइन बुकिंग रद्द की गई थी।

विज्ञापन


कैंपों के बंद रहने से हुआ है काफी नुकसान
दो सप्ताह तक क्षेत्र में संचालित कैंपों में सन्नाटा पसरा रहा। एक सितंबर से कैंपों को पर्यटकों के लिए खोल दिया है। कैंप संचालक अभय शर्मा, संदीप राणा, यश भंडारी, अरविंद राणा ने बताया कि दो सप्ताह तक कैंपों के बंद रहने से काफी नुकसान हुआ है। सैलानी भी मायूस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: महिला संविदा कर्मियों को बड़ी राहत देगी धामी सरकार, बाल्य देखभाल अवकाश प्रस्ताव पर लगेगी आज मुहर

रिवर राफ्टिंग के संचालन पर संशय, 15 सितंबर बाद संभावना

ऋषिकेश। एक जुलाई से 31 अगस्त तक रिवर राफ्टिंग बंद रहती है। एक सितंबर से पर्यटन विभाग की ओर से गंगा में रिवर राफ्टिंग के संचालन की अनुमति दी जाती है। लेकिन बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश से गंगा और उसकी सहायक नदियां अभी भी उफान पर हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने से अभी रिवर राफ्टिंग के संचालन पर संशय बना है। बीते दिनों टिहरी डीएम मयूर दीक्षित ने नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला में विभागीय अधिकारियों के बैठक कर 15 सितंबर के बाद से गंगा में रिवर राफ्टिंग के संचालन पर संभावना जताई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed