फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Campaign to provide financial benefits to poor pregnant women begins today Dehradun news

Uttarakhand: गरीब गर्भवतियों को आर्थिक लाभ देने के लिए आज से चलेगा अभियान, ये फायदे भी मिलेंगे

Fri, 04 Oct 2024 09:08 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 04 Oct 2024 09:08 AM IST
सार

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गर्भवती को योजना का लाभ देने को शतप्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने को कहा। राज्य में मातृ मृत्यु दर, गर्भवती महिलाओं व किशोरियों में एनीमिया और बच्चों में कुपोषण की समस्या को कम को विभागों को समन्वय व रणनीति से कार्य करने की हिदायत दी।

विज्ञापन
Campaign to provide financial benefits to poor pregnant women begins today Dehradun news
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमजोर आय वर्ग की गर्भवतियों को प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना का लाभ देने के लिए चार अक्तूबर से प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। 15 दिन तक चलने वाले अभियान के दौरान सभी गर्भवतियों का पंजीकरण किया जाएगा, जो असंगठित क्षेत्र, निर्माण कार्य, नौकरानी या शहर की मलिन बस्तियों में रहने वाली हैं।

विज्ञापन

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में एसडीजी इंडेक्स 2023-24 के तहत महिला एवं बाल विकास व श्रम विभाग से संबंधित अपेक्षाकृत कम प्रदर्शन वाले सूचकांक की समीक्षा बैठक की और महिला सशक्तीकरण और बाल विकास आयोग को इस बाबत के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कमजोर आय वर्ग की गर्भवती को योजना का लाभ देने को शतप्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने को कहा। राज्य में मातृ मृत्यु दर, गर्भवती महिलाओं व किशोरियों में एनीमिया और बच्चों में कुपोषण की समस्या को कम को विभागों को समन्वय व रणनीति से कार्य करने की हिदायत दी। बैठक में अपर सचिव प्रशांत आर्य तथा विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ियों की मैपिंग के निर्देश
मुख्य सचिव ने गर्भवती महिलाओं को वितरित करने वाले टेक होम राशन के तहत मिलेट्स को प्रोत्साहित करने की कार्य योजना पर भी कार्य करने, गर्भवती की प्रसव के दौरान होने वाली मृत्यु का अनिवार्य रूप से डेथ ऑडिट करने और शहरी क्षेत्रों में खासकर मलिन बस्तियों एवं निर्माण स्थलों के निकट आंगनबाड़ियों की मैपिंग के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें...Cyber Attack: साइबर हमलों से सुरक्षित नहीं हो पाया उत्तराखंड, 72 वेबसाइट ऑडिट में पाई गईं थीं असुरक्षित

उन्होंने श्रम विभाग को कर्मचारी राज्य बीमा की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शहरी विकास के सचिव को शहरी निकायों में कार्यरत कार्मिकों, विशेषकर कम आय वर्ग वाले कर्मियों और सफाईकर्मियों की ईएसआई कवरेज सुनिश्चित करने के संबंध में समीक्षा बैठक कर रिपोर्ट देने को कहा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed