फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   campaign for clean yamuna.

यमुनोत्री मंदिर समिति ने छेड़ी ‘नमामि यमुने’ मुहिम

Thu, 29 Oct 2015 09:16 AM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 29 Oct 2015 09:16 AM IST
विज्ञापन
campaign for clean yamuna.

गंगा को निर्मल और अविरल बनाने के लिए केंद्र की नमामि गंगे परियोजना के साथ यमुना को भी स्वच्छ बनाने के लिए श्रीयमुनोत्री मंदिर समिति ने ‘नमामि यमुने’ अभियान छेड़ दिया है।

विज्ञापन


हालांकि केंद्र सरकार ने गंगा की तरह यमुना के लिए भी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के संबंध में वन अनुसंधान संस्थान को पत्र भेजा है। संस्थान के काम शुरू करने के पहले ही मंदिर समिति ने स्थानीय स्तर पर मिशन से लोगों को जोड़ना शुरू कर दिया है। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती को भी पत्र देकर समिति ने परियोजना का नाम ‘नमामि गंगे-नमामि यमुने’ करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने वन अनुसंधान संस्थान को गंगा के साथ ही यमुना की डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। नमामि गंगे परियोजना की डीपीआर तैयार करने के नोडल अधिकारी डॉ.ओमवीर सिंह का कहना है कि गंगा का काम पूरा होते ही यमुना का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र भेज दिया गया है। इधर श्रीयमुनोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारी केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती से मिलने के बाद अब केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा से भी मिलेंगे।


समिति के उपाध्यक्ष पवन प्रकाश उनियाल ने बताया कि यमुना की सफाई भी बहुत जरूरी है। वर्ष 1987-88 में स्व.राजीव गांधी के कार्यकाल में 90 करोड़ के बजट से यमुना एक्शन प्लान बना था, लेकिन काम सिर्फ यूपी, दिल्ली और हरियाणा में सिमट कर रह गया था। नमामि गंगे के साथ नमामि यमुने को जोड़कर परियोजना शुरू की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed