{"_id":"5fbf54b21ee6e424186d4a0f","slug":"cambridge-university-honors-union-education-minister-nishank-for-new-education-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंब्रिज विवि ने नई शिक्षा नीति के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंब्रिज विवि ने नई शिक्षा नीति के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक को किया सम्मानित
Thu, 26 Nov 2020 01:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 26 Nov 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल
- फोटो : AMAR UJALA FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंब्रिज विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति में सुधारात्मक बदलावों के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल का सम्मान किया है। डॉ.निशंक को यह सम्मान उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर वर्चुअल माध्यम से प्रदान किया गया।
विवि के वैश्विक प्रबंध निदेशक राड स्मिथ ने निशंक के सुधारात्मक नेतृत्व में भारतीय शिक्षा प्रणाली को व्यवस्थित, सुसंगत और लचीला बनाए जाने की सराहना की। कहा कि भारत पुरातनकाल से ही प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों का घर रहा है। सम्पूर्ण विश्व को अंकगणित और त्रिकोणमिती भारत से ही प्राप्त हुई। कैंब्रिज के एशिया प्रभारी गोविंदन ने शिक्षा नीति के निर्माण के लिए प्रत्येक हितधारक से व्यापक परामर्श प्रक्रिया को सराहा।
इस अवसर पर निशंक ने कहा कि नई शिक्षा नीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासवादी विजन का परिणाम है। इस नीति से प्रत्येक हित धारक स्वयं को जुड़ा महसूस करता है।
विज्ञापन
नई शिक्षा नीति मानवीय मूल्यों को समाहित करते हुए शारीरिक एवं मानसिक विकास को सुनिश्चित करेगी। इस अवसर पर अरविंदो सोसायटी के सचिव विजय पोद्दार, प्रीति, एचडीएफसी बैंक की समूह अध्यक्ष आशिया, अरविंदो सोसायटी शिक्षा प्रमुख संभ्रांत शर्मा उपस्थित थे।