फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Calling the Prime Minister a terrorist is an insult to 140 crore Indians: BJP

प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहना 140 करोड़ भारतीयों का अपमान : भाजपा

Wed, 22 Apr 2026 07:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Calling the Prime Minister a terrorist is an insult to 140 crore Indians: BJP
देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहने की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने इस टिप्पणी को 140 करोड़ देशवासियों और लोकतांत्रिक व्यवस्था का घोर अपमान बताया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि देश कांग्रेस को इस अपमान के लिए कभी माफ नहीं करेगा।
विज्ञापन


भट्ट ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता हार की हताशा में निजी हमलों पर उतर आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी को देश के 140 करोड़ भारतीयों का अटूट विश्वास प्राप्त है। उन्हें आतंकवादी कहना न केवल उनका बल्कि भारत की जनता का भी अपमान है। भट्ट ने याद दिलाया कि कांग्रेस नेताओं का प्रधानमंत्री को गाली देने का इतिहास रहा है। उन्होंने मौत का सौदागर और नीच जैसी पुरानी टिप्पणियों का जिक्र किया। भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी के मोहब्बत की दुकान के दावे के बावजूद कांग्रेस देश में नफरत फैला रही है। खरगे का बयान इसी नफरत की मानसिकता का परिचायक है।
विज्ञापन


भट्ट ने मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी से इस अभद्र टिप्पणी के लिए राष्ट्र से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में अपनी निश्चित हार को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व अपना मानसिक संतुलन खो बैठा है। वे विकास के मुद्दों पर लड़ने के बजाय गाली-गलौज पर उतर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed