फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Called upon researchers and teachers to work to make the

Dehradun News: शिक्षकों को मिले डेढ़ करोड़ के अवार्ड

Wed, 07 Aug 2024 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Called upon researchers and teachers to work to make the
Iग्राफिक एरा में रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड समारोह का आयोजनI
विज्ञापन




नीति आयोग के सदस्य और ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. वीके सारस्वत ने शोधकर्ताओं और शिक्षकों से देश को प्रोडक्ट नेशन बनाने के लिए कार्य करने का आह्वान किया। कहा कि नई खोज और शोध के लिए बेहतर ईको सिस्टम होना जरूरी है। वह रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।



समारोह में डीम्ड विवि और हिल यूनिवर्सिटी में बेहतरीन शोध कार्य, नई खोज और प्रोजेक्ट करने वाले शिक्षकों को डेढ़ करोड़ रुपये नकद पुरस्कार के रूप में दिए गए। इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने कहा कि ये पुरस्कार शोध और नई खोजों के लिए किए प्रयासों को सम्मान और प्रोत्साहन देने के लिए दिए जाते हैं। नई खोजों से जुड़ी टाईफाइड डाइग्नोस करने की ग्राफिक एरा की नई किट पूरी दुनिया में इस रोग के इलाज को आसान बनाने लगी है। इसी तरह नई खोज करना और उनके आधार पर नये उत्पाद तैयार करना देश को प्रोडक्ट नेशन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्य है।
विज्ञापन


कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह ने बताया कि शिक्षकों ने 1200 पेटेंट हासिल किए हैं। समारोह में यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. दुर्गेश पंत, प्रो-चांसलर डॉ. राकेश कुमार शर्मा, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. संजय जसोला, सुभाष गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iइन्हें किया गया सम्मानितI

समारोह में शिक्षक डॉ. विनोद कुमार, डॉ. मांगेराम, डॉ. मोहित बजाज, डॉ. मनोज दिवाकर, डॉ. देशबंधु सिंह, डॉ. मोहम्मद वाजिद, डॉ. वारिज पंवार, डॉ. मनु शर्मा, डॉ. अरुणिमा नायर, डॉ. प्रभाकर सेमवाल, डॉ. के. उधम सिंह, डॉ. व्रिंस विमल, डॉ. अक्षय कुमार आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed