{"_id":"56f2b4084f1c1b974ff14d24","slug":"call-from-pakistan-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से आया फोन, घबराकर पहुंच गया कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान से आया फोन, घबराकर पहुंच गया कोतवाली
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 23 Mar 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की के एक कॉन्वेंट स्कूल के कर्मचारी के मोबाइल पर पाकिस्तान के नंबर से कॉल आई तो घबराकर सीधे कोतवाली पहुंच गया। अपने साथी को लेकर कोतवाली पहुंचे कर्मी ने पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने कर्मी को समझा बुझाकर संतुष्ट किया।
विज्ञापन
मोहनपुरा मोहम्मदपुर निवासी आशीष कुमार शहर के एक कॉन्वेंट स्कूल में कर्मचारी है। आशीष के मोबाइल पर एक अंजान नंबर से मिस्ड कॉल आई। नंबर की शुरूआत 92 प्लस से होने के चलते उसका माथा ठनका और कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
कई बार आ चुकी है मिस्ड काल
इसके बाद आशीष ने इस नंबर को सर्च किया तो वह पाकिस्तान का निकला। उसने अपने साथी को इसकी जानकारी दी और उसे साथ लेकर कोतवाली सिविल लाइंस पहुंचा। आशीष ने पुलिस को बताया कि ऐसी कॉल कई बार आ चुकी है। इस काल की वजह से वह टेंशन में है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र पाल सिंह भदौरिया ने उसे समझाया कि परेशान होने की कोई बात नहीं है। कई बार कॉल सेंटर से भी गलत नंबर से कॉल चली जाती है फिर भी इसकी जांच कराई जाएगी।