फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cable operator-broadcaster- dispute

Dehradun News: केबल ऑपरेटर और ब्रॉडकास्टर विवाद बेनतीजा, 65 हजार घरों में नहीं आ रहे कई चैनल

Wed, 22 Feb 2023 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Cable operator-broadcaster- dispute
चैनलों के टैरिफ में 30 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी के बाद केबल ऑपरेटर्स और ब्रॉडकास्टर के बीच विवाद का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इसके कारण जी, स्टार और सोनी के कई चैनल लगातार ऑफ-एयर चल रहे हैं। दून के करीब 65 हजार घरों में सेवाएं बाधित हो गई हैं।
विज्ञापन

चैनलों के प्रसारण का अधिकार देने वाली कंपनियां टैरिफ रेट कम करने को तैयार नहीं हैं। वहीं, केबल ऑपरेटर बढ़ी टैरिफ दरों पर प्रसारण करने में असमर्थता जाहिर कर रहे हैं। डेन नेटवर्क के डिस्ट्रीब्यूटर संतोष सकलानी के अनुसार टैरिफ प्लान में संशोधन को लेकर यूनियन की वार्ता उच्चस्तर पर चल रही है। दरअसल, यह सारा विवाद दरों को लेकर है, जिसमें नई टैरिफ दरों के बाद बेसिक पैक की कीमत 500 रुपये तक पहुंच रही है। अभी यह पैक 300 से 350 रुपये मासिक में मिलता है।
विज्ञापन

विवाद के बाद से ही ब्रॉडकास्टर्स ने उन केबल ऑपरेटरों को फीड देना बंद कर दिया है, जिन्होंने नए टैरिफ ऑर्डर को मानने से इन्कार कर दिया है। इससे देहरादून समेत सूबे के पौने दो लाख दर्शक अपना पसंदीदा चैनल नहीं देख पा रहे। हालांकि, सिटी केबल और ब्ल्यू स्काई नेटवर्क के ग्राहकों की सेवाएं अभी जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

पहले ही घाटे में है कारोबार : संतोष
संतोष सकलानी के अनुसार नया टैरिफ मनोरंजन केबल कारोबार के लिए बड़ी चिंता बन गया है। नए टैरिफ के अमल में आने से कनेक्शनों में तेजी से कमी आएगी। पहले ही मोबाइल के कारण टेलीविजन पर दशकों की संख्या में कमी आई है। इससे कारोबार घाटे में है।


---

केबल फेडरेशन ने ट्राई को लिखा पत्र
संतोष के अनुसार केबल फेडरेशन की ओर से ट्राई को पत्र लिखकर नए टैरिफ ऑर्डर के खिलाफ नाराजगी जताई गई है। फेडरेशन ने कहा कि ट्राई जल्दबाजी में फैसला ले रहा है और केबल ऑपरेटर्स को पूरा समय नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed