{"_id":"64ab179010ddc4ef1d09a827","slug":"cabinet-minister-laid-foundation-stone-of-drinking-water-scheme-in-nagal-hatnal-dehradun-news-c-5-drn1037-196139-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कैबिनेट मंत्री ने किया नागल हटनाल में पेयजल योजना का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कैबिनेट मंत्री ने किया नागल हटनाल में पेयजल योजना का शिलान्यास
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नागल हटनाल में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत 398.86 लाख रुपये की पेयजल योजना का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि योजना के तहत बनने वाले ट्यूबवेल से क्षेत्र की 3000 की आबादी को पेयजल के समस्या से निजात मिलेगी।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर घर जल हर घर नल का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने योजना के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मसूरी विधानसभा के लिए मुख्यमंत्री का विशेष स्नेह मिलता है। कहा कि अभी मसूरी में 144 करोड़ की पेयजल योजना का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है। शीघ्र ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अनिल बलूनी इस महत्वाकांक्षी योजना का लोकार्पण करेंगे।
उन्होंने अधिकारियों को नौ माह के भीतर पेयजल योजना का काम पूर्ण करने और गुणवत्ता के साथ कार्य करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर पूर्व प्रधान समीर पुंडीर, अधिशासी अभियंता दीपक नौटियाल, अधिशासी अभियंता सचिन कुमार, अनुज कौशल, बीजेपी महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, पूर्व प्रधान रामलाल ठाकुर, पूर्व बीडीसी संगीता रावत, अरविंद डोभाल आदि मौजूद रहे।