फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cabinet Minister Joshi accused of acquiring assets

Dehradun News: कैबिनेट मंत्री जोशी पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप

Tue, 12 Mar 2024 11:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:29 AM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Joshi accused of acquiring assets

विज्ञापन




सामाजिक कार्यकर्ता मनीष गौनियाल ने कैबिनेट मंत्री व मसूरी के विधायक गणेश जोशी पर कई आरोप लगाए हैं। मनीष ने कहा, गणेश जोशी ने भ्रष्टाचार कर अवैध तरीके से आय से अधिक चल व अचल संपत्ति अर्जित की है उसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने आयकर विभाग को भी पत्र लिखकर जांच की मांग की है।


कुलड़ी स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में मनीष गौनियाल ने कहा कि गणेश जोशी को मार्च 2007 से मार्च 2023 तक 36 लाख 54 हजार रुपये वेतन के रूप में प्राप्त हुआ। मंत्री रहते उन्होंने अवैध रूप से आय से अधिक संपत्ति एकत्र की जिसकी कीमत वर्तमान में करोड़ों रुपये है। आरोप लगाया कि कोरोना काल में उन्होंने अनेक संपत्तियां खरीदी है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार इस बात का संज्ञान नहीं लेती व जांच नहीं कराती तो वह हाईकोर्ट में पीआईएल डालेंगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सैन्यधाम में हो रहे घोटाले का भी खुलासा करेंगे। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी परमानंद बलोनी, कीर्ति कंडारी, दिनेश रमोला, सागर उनियाल, गुडडू पंवार आदि भी मौजूद रहे। उधर, इस इन आरोपों पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का पक्ष लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed