फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cabinet meeting will held in kedarnath

...तो अब केदारधाम में होगी कैबिनेट की बैठक!

Mon, 21 Jul 2014 03:00 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 21 Jul 2014 03:00 PM IST
विज्ञापन
cabinet meeting will held in kedarnath

विधान सभा उपचुनाव के तहत मतदान से ठीक पहले हुई कैबिनेट में मानसून और आपदा को लेकर मंथन किया गया।

विज्ञापन


कैबिनेट ने मानसून को देखते हुए सुरक्षा से लेकर आपदा नियंत्रण और सड़कों के रखरखाव जैसे मुद्दे पर बातचीत की। विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए कैबिनेट ने किसी मसले पर फैसला जाहिर नहीं किया।

हालांकि मंत्रिमंडल की बैठक करीब तीन घंटे चली। इतना जरूर है कि मौसम साफ होने पर कैबिनेट केदारनाथ में करने पर सहमति बनी।

मानसून को देखते हुए अचानक बुलाई बैठक

cabinet meeting will held in kedarnath

मानसून को देखते हुए मंत्रिमंडल की बैठक अचानक ही बुलाई गई। मंत्रियों के सामने कोई एजेंडा भी नहीं था। इसके बावजूद करीब तीन घंटे तक मंत्रिमंडल की बैठक चली।

सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल ने आपदा और मानसून के विभिन्न पहलुओं पर बातचीत की। चार धाम यात्रा मार्ग, आपात स्थिति की तैयारी आदि पर बातचीत हुई।

मंत्रिमंडल की यह बैठक सोमवार को हो रहे विधानसभा उपचुनाव के मतदान से ठीक पहले की थी। लिहाजा आचार संहिता को देखते हुए यह बैठक सिर्फ विमर्श के लिए बुलाई गई। कहा गया कि बैठक में कोई फैसला नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम साफ होने पर केदारनाथ में होगी मंत्रिमंडल की बैठक

cabinet meeting will held in kedarnath

मतदान से ठीक एक दिन पहले हुई इस कैबिनेट की बैठक पर भाजपा की भी निगाह थी। एक मंत्री के मुताबिक कैबिनेट में अगर फैसला ले लिया जाता तो भाजपा को शोर मचाने का एक मौका और मिलता।

सूत्रों के मुताबिक यह भी सहमति बनी है कि मौसम साफ होने पर केदारनाथ में मंत्रिमंडल की बैठक होगी।

इस प्रस्तावित केबिनेट में पुनर्निर्माण पर विस्तृत बातचीत करने और केदारधाम के पुनर्निर्माण से संबंधित फैसले लेने का इरादा जताया गया है।

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-sudhakarb@ddn.amarujala.com और इस नंबर- 9675889616 पर संपर्क कर सकते हैं।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed