फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cabinet meeting kedarnath temple.

केदारनाथ मंदिर के पीछे नहीं होगा कोई निर्माण

Tue, 21 Oct 2014 02:05 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, केदारनाथ
ब्यूरो / अमर उजाला, केदारनाथ Updated Tue, 21 Oct 2014 02:05 PM IST
विज्ञापन
cabinet meeting kedarnath temple.

उत्तराखंड कैबिनेट ने संशोधित केदारनाथ प्लान को मंजूरी दे दी है। पिछले वर्ष आपदा में मारे गए लोगों की याद में स्मृति स्थल और सरस्वती नदी के तट पर घाट का निर्माण किया जाएगा। केदारनाथ मंदिर के पीछे निर्माण कार्य पर पाबंदी लगाने पर मंत्रिमंडल ने सहमति जताई है।

विज्ञापन


तीर्थ पुरोहितों के साथ समन्वय
पूर्वाह्न 11.05 बजे से शुरू हुई कैबिनेट बैठक करीब एक घंटे चली। बैठक के बाद हेलीपैड पर संक्षिप्त बातचीत में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया कि केदारनाथ प्लान पहली बैठक में पारित किया गया था। इस प्लान को स्पॉट वेरीफिकेशन के बाद मंजूरी दे दी गई है। प्लान में थोड़ा बदलाव किए हैं।
विज्ञापन


यह तय किया गया है कि तीर्थ पुरोहितों के साथ समन्वय कर प्लान क्रियान्वित करेंगे। धाम में सुरक्षात्मक कार्य कराने के लिए अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की सलाह ली जाएगी। साथ में स्थानीय आवश्यकताओं और परिस्थितियों का समन्वय कर निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुआवजा वितरण में सावधानी बरती जाएगी, ताकि कोई आपदा पीड़ित न छूटे। फार्मेसी कालेज विद्यापीठ को आयुर्वेदिक महाविद्यालय बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के एक्सपर्ट से सर्वेक्षण कराया जाएगा। मद्महेश्वर और अल्मोड़ा के जागेश्वर मंदिर को इसी सीजन से शीतकालीन यात्रा से जोड़ा जाएगा।

वर्ष भर चार धाम यात्रा संचालित करने के लिए मुख्य सचिव को अधिकारियों का दायित्व निर्धारित करने के निर्देश दिए गए हैं। कैबिनेट में प्रतिभाग करने के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत हेलीकाप्टर से सुबह 10.20 बजे केदारनाथ में उतरे।

दस मंत्री, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री और वित्त सचिव भी हेलीकाप्टर से केदारनाथ पहुंचे। वित्त मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश के पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री ने मंदिर में पूजा-अर्चना की।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। केदारनाथ पुनर्निर्माण पर फोकस होने से क्षेत्रीय विधायक शैलारानी रावत और मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल को भी इसमें विशेष रुप से आमंत्रित किया गया था।

बैठक स्थल पर ही बुलाया तीर्थ पुरोहितों को
कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का प्रेस ब्रीफिंग और तीर्थ पुरोहितों से मुलाकात का कार्यक्रम था, लेकिन मौसम की खराबी के कारण ब्रीफिंग स्थगित कर दी गई। जबकि तीर्थ पुरोहितों को बैठक स्थल पर ही बुला लिया गया।

सीएम के जाते ही धाम में बर्फबारी
सुबह तक धाम में मौसम सामान्य था और धूप खिली हुई थी। लेकिन लगभग एक बजे मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर के उड़ान भरने के करीब 10 मिनट बाद धाम में बर्फबारी शुरू हो गई। इसके बाद तो रुक-रुककर बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा।

वापसी में मंत्री आए गुप्तकाशी

मौसम की खराबी को देखते हुए मंत्री और अधिकारी केदारनाथ से पहले ही गुप्तकाशी हेलीपैड पर पहुंच गए थे। आला अधिकारियों के लौटने पर सभी मंत्री और अधिकारी हेलीकाप्टर से देहरादून लौट गए।


डीएम के हेलीकाप्टर को करनी पड़ी इमरजेंसी लेंडिंग
अपराह्न लगभग पौने तीन बजे रामबाड़ा में धुंध छा गई। इस वजह से डीएम डा. राघव लंगर के हेलीकाप्टर को लिनचोली में इमरजेंसी लेडिंग करनी पड़ी। लगभग पांच मिनट में धुंध हटने के बाद हेलीकाप्टर ने फिर उड़ान भरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed