{"_id":"f70e9001de55270bcdcfbd5858e81ab1","slug":"cabinet-meeting-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट आज, आएंगे कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट आज, आएंगे कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 02 Mar 2015 10:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में सोमवार को कैबिनेट की बैठक है। कैबिनेट बैठक के लिए पहली बार रविवार को सचिवालय खोला गया।
विज्ञापन
पूरे दिन आबकारी विभाग के एफएल-2 को लेकर मशक्कत हुई। वहीं वित्तीय वर्ष 2015-16 के बजट के ड्राफ्ट को फाइनल टच दिया गया। इन दोनों को कैबिनेट में रखे जाने की संभावना है।
एफएल-2 और बजट ड्राफ्ट को देर शाम तक मंत्रियों के बीच नहीं बांटा जा सका। इसे सीधा कैबिनेट की बैठक में ही रखे जाने की तैयारी है। क्योंकि एफएल-2 पर तो पिछले साल विपक्ष ने विधानसभा नहीं चलने दी थी।
विज्ञापन
आबकारी नीति में बदलाव कर पूरे प्रदेश में दो कंपनियों को एकाधिकार देने की कसरत पहले ही पूरी हो चुकी है। पिछले साल इसका शासनादेश भी जारी हो गया था, लेकिन बाद में विपक्ष के दबाव में इसे वापस लिया गया और बाद में यह कहा गया कि शासनादेश जारी नहीं हुआ।
विज्ञापन
कैबिनेट में एफएल-2 के पास होने के बाद केवल दो कंपनियां ही शराब आपूर्ति करेगी। जबकि अभी 22 कंपनियां होने से प्रतिस्पर्धा के साथ विभिन्न ब्रांड उपलब्ध होते हैं।
इसके अलावा मुख्य सचिव एन रविशंकर व अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा दिन भर अफसरों के साथ बैठक कर बजट के ड्राफ्ट को फाइनल रूप देते रहे। इसे भी कल कैबिनेट में रखे जाने की संभावना है।
इन दो महत्वपूर्ण मुद्दों के अलावा खनन और लघु उद्योग से संबंधित नीति, कई विभागों की सेवा नियमावली आदि भी कैबिनेट में रखे जाने की संभावना है।