फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cabinet birth bhagat singh koshiyari

भगतदा को मिल सकती है कैबिनेट बर्थ

Fri, 05 Sep 2014 01:44 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 05 Sep 2014 01:44 PM IST
विज्ञापन
cabinet birth bhagat singh koshiyari

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को संसद की स्थाई रक्षा समिति व निशंक को आश्वासन समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अब केंद्रीय कैबिनेट बर्थ पाने के लिए दूसरों के रास्ते खुल गए हैं।

विज्ञापन


उम्र सीमा के फार्मूले के चलते खंडूड़ी बाहर
हालांकि उम्र सीमा के फार्मूले के चलते खंडूड़ी को तो पहले ही बाहर माना जा रहा था लेकिन निशंक दौड़ में थे। मगर अब कैबिनेट बर्थ के लिए कोश्यारी को ग्रीन सिगनल मिल सकता है।
विज्ञापन


हालांकि टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह भी दूसरी बार की सांसद है इसलिए उनका भी दावा बनता है। पौड़ी से भाजपा सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी स्थाई रक्षा समिति व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक आश्वासन समिति के अध्यक्ष बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि अब केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार होना है, इसलिए दावेदारों की संख्या भी कम हो गई है। ऐसे में अब नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी केंद्रीय कैबिनेट में स्थान पाने वाले अकेले कद्दावर रह गए है।

हालांकि पहले से ही उम्र के लिहाज से 75 साल पूरे करने वालों को कैबिनेट में नहीं रखना तय हो गया था, उसी फार्मूले की जद में कई बड़े धुरंधर भी आ गए। लेकिन उत्तराखंड से बार बार बीसी खंडू़ड़ी का नाम लिया जा रहा था।


जैसे ही केंद्र सरकार ने उन्हें रक्षा मालमों की स्थाई समिति का चेयरमैन नियुक्त किया और निशंक को आश्वासन समिति की कमान मिली तो भगतदा की राह आसान मानी जा रही है। हालांकि टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का भी दावा बनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed