फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   'CAA is beneficial to the citizens of the country'

‘सीएए देश के नागरिकों के लिए हितकारी’

Thu, 09 Jan 2020 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
'CAA is beneficial to the citizens of the country'
भाजपा की ओर से झाझरा में सीसीए विषय पर आयोजित गोष्ठी में विचार रखते वक्ता। - फोटो : VIKAS NAGAR
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के प्रति जागरुकता के लिए बुधवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा के तत्वावधान में झाझरा में गोष्ठी का आयोजन किया गया। मोर्चा के जिलाध्यक्ष मित्ता सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री संजय निर्मल आर विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर शामिल हुए।
विज्ञापन

संजय निर्मल ने कहा कि सीएए भारत के नागरिकों के हितों के लिए लागू किया गया है, लेकिन कुछ लोग गलत अफवाह फैला रहे हैं। इस कानून से भारत में रहने वाले नागरिकों की नागरिकता पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कार्यक्रम में विधायक सहदेव पुंडीर और जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह ने भी विचार रखे। जिलाध्यक्ष मित्ता सिंह ने कहा कि संगठन से जुड़े कार्यकर्ता हर बूथ पर घर-घर जाकर लोगों को एक्ट के बारे में जागरूक करेंगे। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष विकासनगर शांति जुवांठा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विकासनगर तारा देवी, छेदी राम भारती, पिंकी देवी, संजय कुमार, नरेश कुमार, सुरजीत सिंह, विनोद लक्खा, संदेश कुमार, नीरज ठाकुर, मुनेश देवी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed