उपचुनावः तीनों जगह शांतिपूर्वक रहा मतदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की तीन विधानसभा सीटों के लिए राजनीतिक दलों ने तैयारी तो पूरी कर ली, लेकिन बारिश ने इन तैयारियों पर पानी फेर दिया।
सुबह नौ बजे तक डोईवाला विधानसभा में 7 प्रतिशत मतदान रहा। बरसात के कारण पोलिंग बूथ पर काफी कम संख्या में लोग पहुंचे।
सुबह 11 बजे तक तीनों विधानसभाओं में मतदान का का कुल प्रतिशत 21.33 रहा। 11 बजे तके डोईवाला में 20 %, धारचूला में 24 % और सोमेश्वर में 20 % मतदान हुआ।
दोपहर 1 बजे तक डोईवाला में 35 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके साथ ही सोमेश्वर और धारचूला में 30 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। तीन बजे तक सोमेश्वर और धारचूला में 40-30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
शाम तक 50 प्रतिशत मतदान होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही पिछले रिकॉर्ड तोड़ने की संभावना भी है।
तीनों सीटों पर सोमवार को 288538 मतदाता मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत 19 प्रत्याशियों का भविष्य तय करेंगे। हालांकि तीनों सीटों पर ही भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच ही मुख्य मुकाबला है।
सोमेश्वर में भाजपा व कांग्रेस में कड़ी टक्कर
मतदान से ठीक एक दिन पहले दोनों मुख्य राजनीतिक दलों की गतिविधियों में काफी तेजी रही।
धारचूला में मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है तो सोमेश्वर में भाजपा व कांग्रेस दोनों में कड़ी टक्कर है।
इधर, डोईवाला में भी दो पूर्व मंत्रियों भाजपा के त्रिवेंद्र सिंह रावत व कांग्रेस के हीरा सिंह बिष्ट आमने सामने है। लेकिन मुख्यमंत्री तीनों सीटों पर जीत के लिए आश्वस्त है।
ये हैं प्रत्याशी
विधानसभा सीट - भाजपा - कांग्रेस - कुल मतदाता
डोईवाला - त्रिवेंद्र सिंह रावत - हीरा सिंह बिष्ट - 127973
धारचूला - बीडी जोशी - हरीश रावत - 79505
सोमेश्वर - मोहनराम आर्य - रेखा आर्य - 81060
चुनाव क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश
मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने बताया है कि सोमवार को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के कारण डोईवाला धारचूला एंव सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों उपक्रमों में सार्वजनिक अवकाश रहेंगा।
सभी जिलाधिकारियों/जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आयोग के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए।
(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी ajitsingh@ddn.amarujala.com और इस नंबर 9675812371 पर संपर्क कर सकते हैं।)