फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bussiness men can do paper work for gst by online

जीएसटी पर फार्म भरने का झंझट खत्म, इस तरह से कर सकेंगे पेपर वर्क

Mon, 15 May 2017 02:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून Updated Mon, 15 May 2017 02:24 PM IST
विज्ञापन
bussiness men can do paper work for gst by online
जीएसटी

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली के लागू होने के बाद व्यापारियों और उद्यमियों को रिटर्न फाइल करने के लिए पेपर वर्क के झंझट से छुटकारा मिलेगा। टैक्स जमा करवाने के लिए कोई फार्म या अन्य कागजी काम नहीं होगा। जीएसटी में सारे काम पेपर लेस होंगे।

विज्ञापन

 
अब ऑनलाइन सिस्टम से ही कारोबारियों को हर महीने रिटर्न जमा करनी होगी। अभी तक वैट प्रणाली में तिमाही रिटर्न जमा करना पड़ता है। एक जुलाई से जीएसटी प्रणाली लागू होने की पूरी संभावना है। इस प्रणाली के बाद पूरे देश में एक ही टैक्स लगेगा।
विज्ञापन


जीएसटी के दायरे में दस लाख से अधिक का कारोबार करने वाले व्यापारी व उद्यमी ही आएंगे। जीएसटी में 10 लाख से ज्यादा कारोबार करने वाले व्यापारियों का ही पंजीकरण किया जा रहा है। राज्य में अब तक 78 प्रतिशत व्यापारियों व उद्यमियों का पंजीकरण करवाया जा चुका है। प्रदेश में लगभग एक लाख व्यापारी व उद्यमी हैं। जो दस लाख से अधिक का सालाना कारोबार करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिटर्न जमा करने में व्यापारियों को होगी सुविधा
वाणिज्य कर विभाग के कमिश्नर रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि जीएसटी में ऑनलाइन ही सब काम होने से पेपर वर्क खत्म हो जाएगा। इससे व्यापारियों और उद्यमियों को भी रिटर्न फाइल करने में सुविधा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed