फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   businessman son killed in roorkee gang war

रमन की गलत संगत की सजा भुगतेगा परिवार

Fri, 08 Aug 2014 10:08 PM IST
राजेश शर्मा/अमर उजाला, रुड़की
राजेश शर्मा/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 08 Aug 2014 10:08 PM IST
विज्ञापन
businessman son killed in roorkee gang war

रुड़की की साकेत कॉलोनी में रहने वाले उद्यमी विजय कुमार मारवाह का परिवार इकलौते बेटे रमन मारवाह की मौत से बुरी तरह टूट गया है। रुड़की जेल के गेट पर हुए गैंगवार में रमन की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


रमन की मां, पत्नी और आठ साल की बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं पिता के चेहरे पर छाई मायूसी भी उनके दिल के दर्द को बयां कर रही है।

पिता के मन में एक ही बात रह-रहकर उठ रही है कि काश, रमन ने उनकी बात मान ली होती और गलत संगत छोड़ दी होती तो शायद आज उन्हें यह दिन नहीं देखना होता।

काश! मान ली होती प‌िता की बात

businessman son killed in roorkee gang war

विजय मारवाह ने अमर उजाला से हुई बातचीत में बताया कि उनका बेटा कोई गलत काम नहीं करता था। उसके खिलाफ कभी कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ और न ही ऐसा कोई काम भी उसने किया जिसके कारण पुलिस या अन्य लोगों ने परिवार वालों को परेशान किया हो।

कहा क‌ि कुछ गलत लोगों के पास उठने-बैठने की उसकी आदत न केवल उसकी जान की दुश्मन बन गई बल्कि पूरे परिवार को ऐसा सदमा दे गई जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। विजय मारवाह के अनुसार उन्होंने रमन को गलत संगत से दूर रहने के लिए कई बार समझाया था।

उसने करीब छह महीने पहले उनकी बात मान भी ली थी और घर तथा फैक्ट्री पर ही ज्यादा समय बिताता था। लेकिन चीनू पंड़ित की जमानत लेने के लिए उसने घरवालों से यह झूठ बोलकर फैक्ट्री के दस्तावेज लिए कि वह फैक्ट्री का विस्तार देने के लिए बैंक से ऋण लेने जा रहा है।

पांच अगस्त को जेल पर हुए हमले में रमन की मौत के बाद पता चला कि उसने जमानत के लिए यह दस्तावेज लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रमन को दी गई श्रद्धांजलि

businessman son killed in roorkee gang war

यह वारदात ऐसे बेगुनाह युवाओं के लिए सबक बन सकती है जो अपराध की काली दुनिया का सच जाने बिना ही इसके आकर्षण में बंधकर अपराध की दुनिया से जुड़े लोगों के आगे-पीछे मंडराते रहते हैं। बाद में उनके परिवार को उनकी इस गलती की सजा भुगतनी पड़ती है


साकेत कालोनी स्थित श्रीहरमिलाप धर्मशाला में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में रमन मारवाह को परिवार वालों, रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed