फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   businessman faces loss from jammu kashmir flood

जम्मू-कश्मीर की बाढ़ से दून को झटका

Thu, 11 Sep 2014 01:02 PM IST
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 11 Sep 2014 01:02 PM IST
विज्ञापन
businessman faces loss from jammu kashmir flood

जम्मू-कश्मीर की बाढ़ ने न केवल देहरादून के सेब व्यावसायियों को करारा झटका दिया है, बल्कि ग्राहकों की भी जेब पर मार की आशंका है।

विज्ञापन


कारोबारियों को लाखों का नुकसान
कश्मीरी सेब की आवक बंद हो गई है। फिलहाल हिमाचल प्रदेश खास तौर पर त्यूनी से आने वाला सेब अंतिम चरण में चल रहा है। ऐसे में स्थानीय कारोबारियों को लाखों के नुकसान की आशंका है। ग्राहकों को भी महंगा सेब खरीदना पड़ेगा।

कारोबारी इस बाढ़ से सकते में हैं। जैसे हालात चल रहे हैं, आवक आधे से भी कम रहने की आशंका है। अकेले दून की निरंजनपुर स्थित मंडी की बात करें। यहां हर रोज कश्मीरी सेब के तकरीबन पांच-छह ट्रक पहुंचते हैं।
विज्ञापन


यानी लगभग 3000 पेटी यहां हर रोज उतरती हैं। एक ट्रक में 500 के करीब पेटी आती हैं और एक पेटी में तकरीबन 14-15 किलो के आस-पास सेब होता है। दून में कश्मीरी सेब की सप्लाई जम्मू-कश्मीर के सोपोर, पुलवामा आदि स्थानों से होती है, लेकिन बाढ़ के चलते हालात खराब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बाग-के-बाग उजड़ गए हैं। दून में अक्तूबर से लेकर जनवरी तक तकरीबन छह माह कश्मीरी सेब के सहारे ही कारोबार चलता है।

दून की मंडी से ही प्रदेश में अन्य स्थानों समेत यूपी के कुछ इलाकों को कश्मीरी सेब की सप्लाई होती है। बाढ़ से फिलहाल आवक बंद है, लिहाजा यह सप्लाई भी नहीं हो रही। फिलहाल यह नुकसान लाखों में है।

- अनिल अदलखा, फलों के थोक व्यापारी, निरंजनपुर मंडी

कश्मीर से तुड़ान वाला सेब 15 सितंबर तक आना शुरू होता है। इसमें अवश्य दिक्कत होगी। अभी जो सेब आ रहा था, वह गिरा हुआ था। इसकी आवक बंद हो गई है। त्यूनी से भी अबकी कम सेब आ रहा है।
- पंकज राज शाह, मंडी निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed