हिमाचल बस हादसे की जांच में एक और खुलासा, जानकर चौंक जाएंगे आप
हाल ही में हिमाचल के गुम्मा सड़क मार्ग पर हुए बस हादसे की जांच में एक और सच सामने आया है। परिवहन विभाग ने जो रिपोर्ट तैयार की है उसकी सच्चाई जानकर आप भी चौंक जाएंगे।
बस सड़क हादसे की जांच में पता चला है कि बस के पास हिमाचल में चलने का परमिट ही नहीं था। परमिट शर्त को ताख पर रखकर बस का संचालन हो रहा था। परिवहन अधिकारियों के अनुसार मामले में संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) कार्रवाई करेगा।
वहीं, हादसे की जांच पूरी हो गई है। इसे परिवहन आयुक्त के आने के बाद सौंप दिया जाएगा। हिमाचल के गुम्मा में हुए सड़क हादसे में कई जिंदगियां असमय गुजर गईं।
तकनीकी खराबी आने के बाद भी ड्राईवर ने चलायी बस
सड़क हादसे के पीछे रोड पर पैराफिट जैसे सुरक्षा इंतजाम न होना, खराब स्थिति और ड्राइवर का बस में तकनीकी खामी आने के बाद भी बस को चलाना भी था। लेकिन, हिमाचल प्रदेश के जिस क्षेत्र में हादसा हुआ, वहां बस संचालन का परमिट (सेट संख्या-5) ही नहीं था।
बिना परमिट स्वीकृत के बस का संचालन हिमाचल राज्य के मार्ग पर हो रहा था। अपर परिवहन आयुक्त सुनीता सिंह ने बताया कि मामले में संभागीय परिवहन प्राधिकरण के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मामले की जांच रिपोर्ट तैयार हो गई है। इसे परिवहन आयुक्त के आने के बाद सौंप दिया जाएगा।