फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bus strike in uttarakhand

आज दिल्ली जाना है तो मिलेगी केवल वॉल्वो

Fri, 07 Feb 2014 10:15 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 07 Feb 2014 10:15 AM IST
विज्ञापन
bus strike in uttarakhand

उत्तराखंड परिवहन निगम में मैकेनिकों और चालकों के बीच हुई ‘रार’ ने बड़ा रूप ले लिया है। आरोपित मैकेनिक की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार से उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने नान ऐसी बसों के साथ दिल्ली, कुमाऊं व उप्र के विभिन्न जिलों में जाने वाली साधारणों बसों व जेएनएनयूआरएम की बसों का संचालन ठप करने की घोषणा की है।

विज्ञापन


गुरुवार को नान एसी बसों को संचालन बंद रहा। हड़तालियों ने केवल उन नान ऐसी बसों को गंतव्य की तरफ जाने दिया, जिनके टिकट ऑनलाइन बुक किए गए थे।

मैकेनिक भी हड़ताल पर
उधर, मैकेनिकों के समर्थन में उतरी उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन भी चालक की गिरफ्तारी पर अड़ गई हैं। उन्होंने ‘टूल डाउन’ हड़ताल की चेतावनी दी है।

नान एसी बसों के संचालन न होने से आम लोगों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

महाप्रबंधक के साथ वार्ता विफल
पूरे मसले का हल निकालने के लिए शनिवार को सहायक महाप्रबंधक पीके भारती ने दोनों पक्षों के साथ वार्ता की। लेकिन वार्ता विफल रही।

उसके बाद उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने शुक्रवार से आंदोलन को और तेज करते हुए ग्रामीण डिपो और जेएनएनयूआरएम की बसों का संचालन ठप करने की घोषणा की।
विज्ञापन


शुक्रवार से यात्रियों को और परेशानी
ग्रामीण डिपो की बसें साधारण किराये पर दिल्ली, चंडीगढ़, कुमाऊं, लखनऊ, मुरादाबाद रूट पर संचालित होती है। जबकि जेएनएनयूआरएम की बसें दून से ऋषिकेश, हरिद्वार और विकासनगर संचालित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नान एसी बसें पहले से ही हड़ताल में हैं। ऐसे में शुक्रवार से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

लंबी खिंच सकती है हड़ताल
यूनियन के शाखा मंत्री केपी सिंह ने कहा कि जब तक मैकेनिक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। उधर, उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के शाखा मंत्री अरुण कुमार ने भी आरोप लगाया है कि चालक अजीत सिंह ने मैकेनिक के साथ मारपीट की।


उन्होंने कहा अगर चालक की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सभी मिस्त्री एसएसपी कार्यालय में धरना देंगे। साथ ही टूल डाउन हड़ताल की जाएगी।

महाप्रबंधक की बात नहीं सुनी
उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक पीके भारती ने बताया वार्ता विफल हो गई है। हमने दोनों पक्षों को यह समझाया कि जब पुलिस जांच कर रही है तो जांच रिपोर्ट आने दें। उसके बाद निगम कार्रवाई करेगा। यही व्यवहारिक भी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed