{"_id":"6936df100aa27ae3ab0546f1","slug":"bus-services-resume-on-the-sahiya-haridwar-route-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-127177-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: साहिया-हरिद्वार रूट पर बस का संचालन फिर से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: साहिया-हरिद्वार रूट पर बस का संचालन फिर से शुरू
विज्ञापन
- पहले साहिया से देहरादून तक ही जाती थी बस
संवाद न्यूज एजेंसी
साहिया। साहिया-हरिद्वार रूट पर फिर से रोडवेज बस का संचालन शुरू किया गया है। इससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। पहले यह बस साहिया से देहरादून तक ही जाती थी। इसके बाद इसे मसूरी रूट पर भेजा जाता था।
साहिया से हरिद्वार के बीच एक रोडवेज बस का संचालन किया जाता था। इससे हरिद्वार में नियुक्त जौनसार बावर क्षेत्र के कर्मचारियों, धार्मिक अनुष्ठानों व कर्मकांड के लिए धर्मनगरी जाने वाले लोगों को बस सेवा का लाभ मिलता था लेकिन चारधाम यात्रा सीजन शुरू होने के बाद इसका रूट बदल दिया गया था। बस को साहिया से देहरादून और उसके बाद मसूरी भेजा जा रहा था। इससे लोगों को दिक्कत होती थी। उन्हें देहरादून से हरिद्वार के लिए दूसरी बस में बैठना पड़ता था। लोग पुराने रूट पर बस के संचालन की मांग कर रहे थे। यात्रा सीजन समाप्त होने के साथ पुराने रूट पर बस का संचालन शुरू कर दिया गया है। स्थानीय निवासी भीमदत्त वर्मा, रणवीर सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह चौहान, पूर्व प्रधान मोहन लाल शर्मा ने बताया कि पुराने रूट पर बस के संचालन से अब परेशानी दूर हो गई है। पर्वतीय डिपो के एजीएम राकेश रोहिला ने बताया कि साहिया-हरिद्वार रूट पर एक बस का संचालन किया जा रहा है।