{"_id":"369b20959c8acb502a1c72f63a13794c","slug":"bus-service-start-by-saharanpur-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार-सहारनपुर मार्ग पर चलने लगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार-सहारनपुर मार्ग पर चलने लगी बसें
मुनीश रियाल/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 01 Aug 2014 04:52 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में पिछले दिनों दंगे के करीब सात दिन बाद शुक्रवार दोपहर से सहारनपुर मार्ग पर बसों का संचालन शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
इन सात दिनों से सहारनपुर मार्ग पर बसों का संचालन न होने से हर रोज बसों से यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
65 बसों का संचालन
गत सप्ताह सहारनपुर में सांप्रदायिक दंगे होने से सहारनपुर मार्ग पर बसों का संचालन बंद हो गया था। सहारनपुर रूट पर यूपी सहित अन्य प्रदेशों की कुल 65 बसों का संचालन होता था। सिडकुल व अन्य औद्योगिक संस्थानों में काम करने वाले लोग भी बसों से ही आवागमन करते थे।
विज्ञापन
दंगे के बाद बसों का संचालन बंद होने से जिंदगी ठहर सी गयी थी। लोगों को सहारनपुर जाने के लिए ट्रेनों का सहारा लेना पड़ा था। बसों का संचालन शुरु होने पर यात्रियों ने भी राहत की सांस ली। सहारनपुर डिपो की बसें भी हरिद्वार में चक्कर मारती दिखी।
विज्ञापन