{"_id":"8d6e35912ef4581e3ed510e71257c504","slug":"bus-service-for-badrinath","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ धाम के लिए बस सेवा हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ धाम के लिए बस सेवा हुई शुरू
अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Sat, 24 May 2014 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ धाम के लिए जोशीमठ से यात्री बसों का संचालन शनिवार से शुरू हो गया है। बीआरओ, परिवहन विभाग और लोनिवि के अधिकारियों की टेक्निकल कमेटी की क्लीयरेंस मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने जोशीमठ से बदरीनाथ के लिए यात्रा बसों को जाने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
इससे बदरीनाथ के हक-हकूकधारियों और तीर्थयात्रियों ने राहत की सांस ली है।
खराब हाईवे के चलते बंद हुआ था आवागमन
बदरीनाथ हाईवे की लामबगड़ से बैनाकुली तक खतरनाक स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने धाम तक तीर्थयात्रियों की बसों का संचालन बंद कर दिया था। इससे तीर्थयात्रियों को जोशीमठ से प्राइवेट वाहनों में तीर्थयात्रा करनी पड़ रही थी।
विज्ञापन
बदरीनाथ आपदा संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी रमेश कोठारी का कहना है कि समय रहते बदरीनाथ हाईवे को दुरुस्त नहीं किया गया, जिससे तीर्थयात्रियों को धाम तक पहुंचने में असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा ने बताया कि एसडीएम जोशीमठ की ओर से टेक्निकल कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद जोशीमठ से बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ के लिए गेट सिस्टम पूर्व की भांति लागू होगा।
1432 तीर्थयात्रियों ने किए बदरीनाथ के दर्शन
शनिवार को 1432 तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ धाम में मत्था टेका। हेमकुंड साहिब तीर्थयात्रा शुरू होने से जोशीमठ, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, गोविंदघाट, पांडुकेश्वर और लामबगड़ में तीर्थयात्रियों की चहल-पहल शुरू हो गई है।
बदरीनाथ में शुक्रवार देर शाम से बारिश शुरू हुई, जो शनिवार तड़के तक हुई। इसके बाद खिली धूप से धाम का मौसम खुशनुमा हो गया।